दूध में इस चीज को मिलाकर पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज हो जाती है दूर, पेट हो जाता है बिल्कुल साफ

हम आपको कब्ज को दूर करने के ऐसे भारतीय उपचारों के बारे में बता रहे हैं, जो कब्ज को थोड़ी देर में ही बाहर निकालने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 17, 2021 9:01 AM IST

मौजूदा वक्त में खराब खान-पान की वजह से कब्ज अब लोगों की एक सामान्य परेशानी बन चुकी है। हालांकि बाजार में ऐसे सिरप और गोलियां हैं, जो कब्ज को दूर करने का काम करती हैं लेकिन कहीं न कहीं ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित होती हैं। भारत में यूं तो कब्ज की समस्या के ढेरों घरेलू उपाय हैं लेकिन कुछ उपचार कब्ज को दूर करने में रामबाण साबित होते हैं। इस लेख में हम आपको कब्ज को दूर करने के ऐसे भारतीय उपचारों के बारे में बता रहे हैं, जो कब्ज को थोड़ी देर में ही बाहर निकालने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं पारंपरिक उपचार।

कब्ज को दूर करने वाले पारंपरिक उपचार

​अदरक

अदरक, कब्ज और पाचन में बड़ी फायदेमंद साबित हो सकती है। जैसा कि आयुर्वेद में भी कहा गया है कि अदरक हमारे लोअर इंटेस्टाइन पर बनने वाले दबाव को कम करती है। इतना ही नहीं अदरक के सेवन से मल त्याग में भी आसानी होती है। दिन में 100 मिलीग्राम अदरक के अर्क का सेवन करने से आंतों के काम करने की गति बढ़ जाती है।

​त्रिफला

आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला का इस्तेमाल कब्ज को दूर करने में किया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिसके कारण त्रिफला कब्ज को दूर करने का काम करता है। 2017 में हुए एक शोध से ये सामने आया था कि कब्ज को कम करने के लिए त्रिफला बिल्कुल सही है हालांकि गर्भवती और स्तनपान कराने वाले महिलाओं को त्रिफला का सेवन करने से पहले डॉक्टरी सलाह लेने को कहा जाता है।

​घी और दूध

जी हां, घी। घी कब्ज जैसी समस्या के लक्षणों को कम करने के लिए जाना जाता है। कब्ज की शिकायत होने पर सोने से पहले गर्म दूध या गर्म पानी में घी मिलाकर पी लें और सुबह आपका पेट मक्खन की तरह साफ हो जाएगा। हालांकि इसपर बहुत अधिक शोध होना बाकी है।

नींबू पानी

विटामिन सी की प्रचुर मात्रा लिए हुए नींबू पानी इम्यूनिटी बूस्ट करने का भी काम करता है। 2021 में हुए एक शोध में ये सामने आया कि नींबू के छिलके का पाउडर कोलाइटिस जैसी समस्या में आराम पहुंचाता है। इसका सेवन बच्चे से लेकप गर्भवती महिलाएं सभी कर सकते हैं।

​कब्ज के दूसरे घरेलू उपचार

1- पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी ।

2-कब्ज से राहत के लिए आप योगासन भी कर सकते हैं।

3-जॉगिंग करें या फिर कोई हल्की एक्सरसाइज।

4-फाइबर युक्त भोजन, कब्ज को दूर करने का काम करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source