... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 23, 2020 10:49 PM IST
105 people have been infected with dengue in Delhi
Home Remedies for Dengue : बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारी का खतरा सबसे अधिक होता है। इस दौरान नींद उड़ा देने वाली बीमारी डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे अधिक फैला होता है। डेंगी और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से छुटकारा पाना आसान (Home Remedies for Dengue) नहीं होता है। इसके कारण शरीर में दर्द और सिर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही डेंगू की वजह से प्लेटलेट्स काफी कम हो जाता है। आपको बता दें कि आपके घर में कुछ ऐसी असरदार चीजें है, जो इन खतरनाक बीमारियों से लड़ने में आपकी (Home Remedies for Dengue) मदद करता है।
डेंगू और मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए नारियल पानी का अधिक सेवन करें। नारियल पानी में मौजूद जरूरी पोषक तत्व, मिनरल्स और एलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत करने में आपकी मदद करते हैं।
गर्म पानी में तुलसी के पत्तों को उबालकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस पानी का सेवन दिन में करीब 4 बार करें। ऐसा करने से आप मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचे रहेंगे।
डेंगू बुखार के लिए मेथी की पत्तियां आपके लिए रामबाण हैं। दिन में करीब 2 बार चाय की पत्तियों को उबालकर पिएं। ऐसा करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल आएंगे। इससे आप डेंगू और वायरस जैसी बीमारियों से बचे रहेंगे।
पपीते के पत्तियां डेंगू रोगियों के लिए काफी असरदार होती हैं। इसमें मौजूद पपेन शरीर के पाचन को सही करने में आपकी मदद करता है। इसका जूस शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ता है।
तुलसी के पत्तों के साथ काली मिर्च को पानी में उबाल लें और पिएं। इससे इम्यून सस्टिम मजबूत होता है और यह एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है।
कोरोनावायरस के गंभीर मरीजों को ब्लड क्लॉटिंग का खतरा, इस तरह खून को करें पतला
डायबिटीज का शिकार होने से बचा सकती हैं ये 6 आदतें, आज से ही अपना लें इन्हें
एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक खाना हो सकता है घातक, रिसर्च में खुलासा