
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 9, 2022 4:30 PM IST
उल्टी किसी को भी हो सकती है। ये एक ऐसी समस्या है जिसके पीछे कोई ठोस वजह नहीं है। ये किसी गंभीर बीमारी जैसे कि पेट में इंफेक्शन, अल्सर और लिवर खराब होने के कारण हो सकता है तो, ये कुछ आम समस्याएं जैसी कि एसिडिटी, बदहजमी और पेट फूलने के कारण हो सकती है। लेकिन अगर आपको सिर्फ उल्टी हो रही है और इसके साथ कुछ और समस्याएं नहीं है तो आप उल्टी के लिए रोकने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। तो, आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों (Home remedies for vomiting) के बारे में बताते हैं जो कि आसानी से उल्टी बंद करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये आपके घर की रसोई में ही मिल जाएंगे। तो, आइए जानते हैं।
अगर आपको बार-बार उल्टी और मतली की समस्या होती है तो काली मिर्च आपके लिए एक रामबाण इलाज है। उल्टी जैसा लगने पर दो चार दाने काली मिर्च लेकर इसे मुंह में रख लें। इसके अलावा कुछ काली मिर्चको आप कूट कर व नमक मिला कर भी ले सकते हैं। ये आपकी बदहजमी को दूर करता है और मतली को बंद करता है और उल्टी को रोकता है।
कलौंजी को मुंह में रख कर चबाएं। ये उल्टी को रोकने में मदद करता है। असल में ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के साथ इसमें कुछ एरोमा भी है जो कि उल्टी क रोकता है। इसके अलावा ये मतली और बदहजमी को ठीक करने में भी मददगार है। इसके अलाा अगर आप कलौंजी को ऐसे नहीं खा सकते हैं तो आप इसके तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अदरक मतली और उल्टी के लिए अच्छा काम करता है। अदरक का एक छोटा टुकड़ा पीस लें, कद्दूकस किए हुए अदरक को नमक में मिलाएं और मुंह में दबा लें। इसका रस तुरंत ही उल्टी को कम करने में मदद करेगा। इसके अलावा अगर आप गैस और बदहजमी की समस्या है तो ये गैस को न्यूट्रिलाइज करके एसिडिट को कम करने में मदद करेगा।
इमली को पीसकर उसका रस निकाल लें और अब इस गाढ़े रस में शहद मिला कर खा लें। ये एसिडिटी दूर करने के साथ बदहजमी की समस्या को भी करने में आपकी मदद करेगा। साथ ये आपके मूड को भी बेहतर बना देगा। इसके अलावा अगर आप रास्ते में हैं तो आप इमली को ऐसे भी खा सकते हैं। ये आप सफर में मतली को रोकेगा, मन शांत रखेगा और पाचन तंत्र को भी सही रखेगा।
धनिया के बीज एंटाएसिड होने के साथ मतली और उल्टी की समस्य में बेहद कारगर तरीके से काम करते हैं। इसके लिए पहले तो धनिया के बीजों को भून कर रख लें और काला नमक के साथ इसे चबा-चबा कर खाएं। फिर एक गिलास पानी पिएं। ये आपकी उल्टी की समस्या को कुछ देर में दूर कर देगा।