
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : May 23, 2025 7:38 PM IST
Home Remedies For Loose Motion: ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण कई लोगों का इस दौरान पेट खराब हो जाता है, जिससे उन्हें लूज मोशन या दस्त की समस्या हो जाती है। दस्त लगने के कई कारण होते है, जैसे अत्यधिक गर्मी, लू, गर्मी में मसालेदार खाने का सेवन आदि। दस्त लगने पर व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे उन्हें डिहाइड्रेशन, जांघों में दर्द, सिर दर्द, मुंह सूखना और उल्टी व मतली जैसा महसूस होता है। साथ ही, दस्त लगने पर व्यक्ति का शरीर भी बहुत ज्यादा कमजोर हो जाता है। इसलिए समय रहते इसका इलाज करना बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को लूज मोशन हो रहे हैं, तो इसका इलाज कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर करना संभव है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लूज मोशन को तुरंत रोकने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
लूज मोशन से राहत पाने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स भी पाए जाते हैं, जो दस्त के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है। अगर आपको बार-बार दस्त हो रहे हैं, तो एक कटोरी सादे दही का सेवन करें। दही का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा और पेट से जुड़ी समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी।
पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए जीरा रामबाण उपाय है। जीरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंत में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसके लिए एक चम्मच जीरा को भूनकर इसे बारिक पीस लें। अब इसमें काला नमक मिलाएं और गर्म पानी के साथ पी लें। आप चाहें तो पानी में जीरा उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
दस्त रोकने के लिए नींबू पानी का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। आपको बता दें, नींबू में अम्लीय और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है, जो दस्त के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निचोड़ लें। इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं और पी लें। इससे आपको उल्टी और मितली की समस्या से भी राहत मिलेगी।
दस्त होने पर विशेषज्ञ केला खाने की सलाह देते हैं। दरअसल केला में फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी दूर करता है। इसमें मौजूद पेक्टिन दस्त को रोकने में मदद करते हैं। यदि आपको बार-बार लूज मोशन हो रहे हैं, तो आप दो से तीन पके हुए केले का सेवन कर सकते हैं।
यदि आपको बार-बार लूज मोशन हो रहे हैं, तो आप चाय के साथ पानी मिलाकर पी सकते हैं। इस घरेलू नुस्खे से लूज मोशन को तुरंत रोका जा सकता है। इसके लिए आधा कप चाय में आधा कप पानी मिलाकर पीएं। इससे आपको तुरंत दस्त से राहत मिलेगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।