
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 7, 2023 12:01 PM IST
Drooling Home Remedies : क्या आपके मुंह से सोते समय लार निकलता है? अगर हां, तो यह कई बार आपको शर्मिंदा कर सकता है। कई बार आपने देखा होगा कि जिन लोगों के मुंह से लार निकलता है, उनका मुंह सुबह उठकर काफी भद्दा सा नजर आता है। ऐसे में लोग आपसे दूर भागने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े, तो इसके लिए आपको इस परेशानी को दूर करना जरूरी है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में मुंह से लार निकलने की परेशानी को दूर करने के कुछ आसान से उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
अगर आपके मुंह से लार निकलता है, तो इसका कारण स्लीपिंग पैटर्न सही न होना हो सकता है। ऐसे में अपने स्लीपिंग पैटर्न को बदलने की कोशिश करें। जैसे अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो इसके बजाय पीठ के बल सोने का प्रयास करें। ऐसा करने से आप अपने मुंह पर नियंत्रण रख पाएंगे, जिससे लार नहीं निकलेगी।
सोते समय लार टपकने की समस्या को कम करने के लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इस फलों में मौजूद सिट्रिक एसिड लार को पतला करने में मदद कर सकता है और लार को प्रभावी ढंग से रोक सकता है। इसलिए कोशिश करें कि नियमित रूप से अपने आहार में खट्टे फलों को शामिल करें।
अगर आपके मुंह से काफी समय से लार निकल रहा है, तो इस स्थिति में सोने से पहले नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों को चबाएं। ऐसा करने से मुंह से लार निकलने की समस्या को दूर किया जा सकता है। साथ ही पाचन संबंधी विकार भी दूर हो सकते हैं।
लार को रोकने के लिए स्पीच थेरेपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आपको अपनी जीभ और मुंह की मांसपेशियों को एक सही स्थिति में रखने का प्रयास करने की जरूरत होती है। इतना ही नहीं, इससे आपकी वाणी को बेहतर करने में मदद मिलती है।
मुंह से लार निकलने की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।