बगल का कालापन हटाने के लिए 1 बार जरूर ट्राई करें ये देसी तरीका, हफ्तेभर में चमक जाएंगे अंडरआर्म्स
बगल का कालापन हटाने के लिए 1 बार जरूर ट्राई करें ये देसी तरीका, हफ्तेभर में चमक जाएंगे अंडरआर्म्स
How to Remove Underarms Darkness: अगर आप बगल के कालेपन से परेशान हैं, तो इसके लिए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। ये देसी नुस्खा बगल के कालेपन को पूरी तरह से साफ कर देगा।
Written By:
Anju Rawat
| Published : February 28, 2025 1:18 PM IST
Bagal ka Kalapan Hatane ke Liye Gharelu Upay: क्या आप बगल के कालेपन से परेशान हैं? या आपके अंडरआर्म्स पर कालापन जमा है? क्या आप बगल के कालेपन को हटाने के लिए तमाम उपाय आजमाकर थक चुके हैं? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो कुछ ही दिनों में बगल के कालेपन को पूरी तरह से साफ कर देगा। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको महंगी सामग्रियों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। किचन में मौजूद इन 4 सामग्रियों से ही बगल का कालापन पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इस नुस्खे को आजमाने से बगल की त्वचा एकदम साफ और खूबसूरत नजर आने लगेगी।
दरअसल, लोग अपने चेहरे और हाथ-पैरों की पूरी देखभाल करते हैं। लेकिन, अंडरआर्म्स की सफाई करना भूल जाते हैं। इसकी वजह से बगल पर कालापन जमा होने लगता है। कई मामलों में कालापन पिग्मेंटेशन का रूप ले लेता है। ऐसे में इसे ठीक करना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इस देसी तरीके को आजमाने से अंडरआर्म्स की डार्कनेस पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इसलिए आप भी बगल के कालेपन को मिटाने के लिए इस देसी तरीके को आजमा सकते हैं।
बगल का कालापन हटाने का देसी तरीका
बगल का कालापन मिटाने के लिए आप देसी नुस्खा आजमा सकते हैं। इन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत-
नींबू के रस में लैक्टिक एसिड होता है। अगर आप पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर लगाएंगे, तो इससे त्वचा को साफ करने में मदद मिलेगी।
नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइजर करता है। अगर आप पेस्ट में नारियल तेल मिलाएंगे, तो इससे त्वचा ड्राई नहीं होगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.