Advertisement

Gallstones Remedies: पित्त की पथरी का रामबाण इलाज हैं ये 3 घरेलू चीजें, इस तरह करें इस्तेमाल

बाइल या पित्त के स्ट्रक्चर में जब केमिकल असंतुलन होता है, तो पित्ताशय में पथरी हो सकती है। पित्त की पथरी को आप कुछ घरेलू उपचार से भी शरीर से बाहर निकाल सकते हैं।

Written By Anshumala
Updated : February 24, 2021 8:13 AM IST

पित्ताशय की पथरी निकालने के घरेलू उपाय।

Home Remedies To remove Gallstones in Hindi: पित्ताशय, पित्त की थैली या गॉलब्लैडर शरीर का छोटा सा हिस्सा या अंग होता है। यह लिवर के पीछे होता है। पित्ताशय का मुख्य काम पित्त (Bile) या डाइजेस्टिव फ्लूइड को एकत्रित करना, उसे पित्त नली से छोटी आंत में निकालना है। डाइजेस्टिव फ्लूइड लिवर में बनता है। इसका आकार नाशपाती की तरह होता है। कई बार पित्ताशय में पथरी (Gallstones in hindi) की समस्या हो जाती है।

बाइल या पित्त के स्ट्रक्चर में जब केमिकल असंतुलन होता है, तो पित्ताशय में पथरी (Gallbladder stone) हो सकती है। किसी-किसी के पित्ताशय में अधिक कोलेस्ट्रॉल जमा होने से भी पथरी हो जाती है। गॉल ब्लैडर स्टोन कई बार मटर के दाने तो कई बार एक गोल्फ बॉल के आकार के भी हो सकते हैं। पथरी किडनी और गॉलब्लैडर दोनों में ही बनती है, लेकिन पित्ताशय की पथरी अधिक पीड़ा पहुंचाने वाली हो सकती है। कुछ घरेलू उपचारों से भी आप पित्ताशय की पथरी से (pit ki pathri ka ramban ilaj) छुटकारा पा सकते हैं।

Advertisement

सर्जरी के होते हैं कुछ नुकसान

अक्सर डॉक्टर सर्जरी के जरिए  गॉल ब्लैडर में होने वाली पथरी को निकालने की सलाह देते हैं। सर्जरी के जरिए गॉल ब्लैडर को निकाल दिया जाता है, जिससे आपको दर्द से राहत मिल जाता है। हालांकि, पित्त की थैली को निकाल देने से पाचन शक्ति थोड़ी कमजोर हो जाती है। पाचन से संबंधित समस्‍याएं नजर आने लगती हैं। ऐसे में फैटी फूड को पचाने में मुश्किलें आने लगती हैं। बेहतर है कि आप पित्त की पथरी के लक्षणों को पहचानकर शुरुआत में ही कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies To remove Gallstones) आजमाना शुरू कर दें....

सेब का सिरका निकाले गॉलस्टोन

सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar benefits) के फायदे कई हैं। यह पित्त की पथरी को भी गलाकर शरीर से बाहर निकाल सकता है। पित्ताशय और लिवर अपना कार्य सही तरीके से कर पाते हैं। एप्पल साइडर वेनेगर में मौजूद एसिडिक गुण लिवर को कोलेस्ट्रॉल का निर्माण नहीं करने देते हैं। कोलेस्ट्रॉल होने से भी पित्त की पथरी होती है। 1 गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पानी को नियमित रूप से पिएं। पथरी होने के कारण जो लिवर के आसपास दर्द होता है, वह कम हो जाएगा। पथरी (Stone) धीरे-धीरे गलकर शरीर से बाहर निकल जाएगा।

Advertisement

नींबू पानी दूर करे पित्ताशय की पथरी

नींबू का सेवन तो हर किसी को प्रत्येक दिन किसी ना किसी रूप में करना चाहिए। नींबू (Lemon Juice) में विटामिन सी के अलावा विटामिन बी भी होता है। साथ ही यह फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि से भी भरपूर होता है। नींबू के सेवन से शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आसानी से घुल जाता है। सुबह सोकर उठने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिएं।

कैस्टर ऑयल करे पित्त की पथरी का इलाज

अरंडी का तेल या कैस्टर ऑयल (Castor Oil) में कई औषधीय गुण होते हैं। साथ ही इस तेल में मौजूद हीलिंग प्रॉपर्टीज पित्ताशय की पथरी (Gallstone) को गलाने में मदद करता है। आधा कप अरंडी का तेल लें। इसे गर्म करें। अब एक कपड़े में इस तेल को लगाएं और अच्छी तरह से निचोड़ दें। पेट में लिवर जहां होता है, वहां इस कपड़े को रखें। कपड़े को किसी दूसरे कपड़े या प्लास्टिक शीट से ढंग दें। हॉट वॉटर बैग से पेट की सिकाई करें।

गॉलब्लैडर स्टोन या पित्ताशय की पथरी का सबसे ज्यादा खतरा कहीं आपको तो नहीं

जानें क्‍यों हो जाती है पित्‍ताशय में पथरी

गाल ब्लैडर की पथरी को तुरंत काटते हैं ये 5 जूस, घर में बनाना भी है बेहद आसान

About the Author

... Read More