Dark Inner Thighs: इन 4 घरेलू उपायों से पाएं डार्क थाइज (जांघों) से छुटकारा

थाइज के कालेपन और गंदगी से पाना है छुटकारा तो आप एक महीने लगातार कुछ घरेलू उपायों (How to get rid of dark thigh) को आजमाकर देखें, थाइज हो जाएगी बिल्कुल साफ-सुथरी.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 9, 2021 8:01 AM IST

Home Remedies to remove dark thighs: कुछ युवतियां और महिलाएं शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट तो पहनती हैं, लेकिन वे अपने पैरों और थाइज के डार्क पैच (dark inner thighs) पर ध्यान नहीं देती हैं, जो देखने में भद्दा लगता है। थाइज पर डार्क निशान, त्वचा का काला होना आपको भीड़ में शर्मिंदा भी कर सकता है। थाइज पर काले निशान, मैल जमना या डार्क पैच होने के कई कारण होते हैं। कई बार लगातार छोटे कपड़े पहनने से गर्मी में सूरज की किरणों से त्वचा टैन हो जाती है। कई बार अनुवांशिक कारण, साफ-सफाई पर ध्यान ना देना, वजन बढ़ना या घटने के कारण भी थाइज पर डार्क पैच हो जाते हैं। हालांकि, आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक महीने लगातार कुछ घरेलू उपायों (How to get rid of dark thigh) को आजमाकर देखें, थाइज हो जाएगी बिल्कुल साफ-सुथरी.....

गर्म पानी में भिगोए तौलिये से दें भाप

भाप लेना से थाइज की त्वचा (Dark Inner Thighs) के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे स्किन हेल्दी रहती है। त्वचा का खराब हुआ रंग, टैनिंग की समस्या, कालापन, मैल, गंदगी सबकुछ साफ हो जाएगा। थाइज की त्वचा को साफ करने के लिए एक बाल्टी में गर्म पानी डालें। इसमें तौलिया डुबाएं और पानी को निचोड़कर उसे प्रभावित जगह पर 2 मिनट रखें। धीरे-धीरे रब करती रहें ताकि जमी हुई गंदगी निकले। कुछ दिन ऐसा करके देखें, थाइज से डार्क पैच की समस्या कम होने लगेगा।

डेड सेल्स स्किन को करें साफ

त्वचा यदि मैल, गंदगी के जमने से काली पड़ जाती है, तो उसे एक्सफोलिएट करें। इससे त्वचा पर जमी डेड सेल्स हट जाती हैं। त्वचा साफ हो जाती है। मृत कोशिकाओं को त्वचा पर से हटाने के लिए आपको तैयार करना होगा जैतून के तेल और सेंधा नमक मिलाकर एक मिश्रण। जैतून का तेल रूखी त्वचा की समस्या को दूर (Tips to Care Dark inner thighs) कर सकता है। ऑलिव ऑयल में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर इनर थाइज की त्वचा पर लगाएं और मालिश करें। इससे मृत कोशिकाएं हटने के साथ ही, नई कोशिकाओं का निर्माण होने लगेगा।

व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट से साफ होगी थाइज

व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट से भी थाइज की रंगत साफ हो सकती है। आपको चाहिए 1 चम्मच जैतून का तेल, 1 चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच दूध। तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करके थाइज पर (How to get rid of dark thigh in Hindi) लगाएं। आधे घंटे के लिए सूखने दें। फिर पानी से पैरों को साफ कर लें। इससे डार्क पैच कम होने लगेंगे। त्वचा भी मुलायम नजर आएगी।

लगाएं नींबू का रस 

नींबू में ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होते हैं, जो डार्क त्वचा (Home Remedies to remove dark thighs in Hindi) को साफ करने में मदद करते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इससे नई कोशिकाओं का निर्माण भी होता है। नींबू का रस काले पड़े जांघों की त्वचा पर कॉटन की मदद से लगाएं। 15 मिनट के लिए सूखने दें। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से पैरों को साफ कर लें। एक महीने तक यह उपाय जरूर आजमाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.