सर्दियों में घुटनों के दर्द से मिलेगी राहत, आज ही अपनाए ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies to Relieve Knee Pain: सर्दियों में अक्सर आपको घुटने में दर्द की शिकायत रहती है, तो इससे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : December 3, 2025 11:37 AM IST

Home Remedies to Relieve Knee Pain: सर्दियों के मौसम में घुटनों का दर्द बढ़ जाना एक आम समस्या है। सर्दियों में घुटनों के दर्द की परेशानी बुजुर्ग और बच्चों में देखी जाती है। इसके अलावा जिन लोगो कि किसी प्रकार की पुरानी चोट, गठिया (Arthritis), ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारी है, उन्हें भी सर्दियों मे घुटनों के दर्द की परेशानी होती है। अगर आप भी सर्दियों में घुटनों के दर्द की परेशानी झेलते है, तो हम आपको बताने जा रहे है, कुछ घरेलू नुस्खों के बारे मे। इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही दिनों में घुटनों के दर्द से राहत मिल जाएगी।

1. गर्म सेक (Hot Compress)

सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण घुटनों की नसें और मांसपेशियां सख्त हो जाती है। जिसके कारण घुटनों में दर्द और जकड़न की समस्या होती है। ऐसे में गर्म सेक लगाना फायदेमंद होता है। गर्म सेक लगाने से घुटनो का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे सूजन और दर्द से राहत मिलती है।

गर्म सेक कैसे करे

- इसे करने के लिए गर्म पानी की बोतल/Heating pad से रोज 10–15 मिनट सेक करें।

- गर्म सेक दिन में 1 से 2 बार ही करे। ज्यादा बार करने से बचे।

2. तेल की मालिश

ठंड में घुटने पर गुनगुने तेल से मालिश करने से जोड़ों को गर्माहट मिलती है। गुनगुना तेल जोड़ों में lubrication को सही रहता है। इससे घुटने की सूजन और दर्द कम होती है।

तेल की मालिश कैसे करें

- 1 कटोरी में 2 से 3 बड़ा चम्मच सरसों या नारियल का तेल ले।

- तेल में 2-3 खड़ा लहसुन डालकर अच्छे से पका ले।

- तेल को हल्का गर्म करके घुटनों पर 10 मिनट धीरे-धीरे मालिश करें।

3. अजवाइन और मेथी

अजवाइन और मेथी दोनों ही ऐसी चीजे है, जो दर्द से राहत दिलाने के लिए सदियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल की जा रही है। घुटनों के दर्द को कम करने के लिए 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन, 1 चम्मच मेथी दाना पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ ले।

4. नमक का सेक

घुटनों के आसपास नमक का सेक करने पर तेज दर्द से राहत मिलती है। नमक गर्मी को लंबे समय तक रोककर तेज दर्द में राहत देता है। नमक के पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते है। इससे सूजन कम होती है। जब घुटने की सूजन कम होती है और दर्द की समस्या भी खुद-ब-खुद घट जाती है।

कैसे करे

- एक तवे पर 3 से 4 बड़े चम्मच नमक को गर्म कर ले।

- गर्म नमक को कपड़े में बांधकर 5 से 10 मिनट घुटनों पर रखें।

- नमक का deep-heat therapy जैसा काम करता है।

5. हल्दी वाला दूध

सर्दियो मे अक्सर शरीर को गर्म रखने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन (Curcumin) anti-inflammatory होता है। रोज रात को सोने से पहले आधा गिलास गुनगुना हल्दी वाला दूध पीने से जोड़ो के दर्द और सूजन की समस्या खत्म होती है।

Highlights

  • सर्दियों में घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
  • सर्द हवाओं के कारण घुटनों में दर्द होना आम बात है।
  • घुटनों के दर्द से राहत पाने में गर्म सेक फायदेमंद होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source