
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Dandruff in Eyebrows Hindi
यदि आपको लगता है कि रूसी केवल आपकी स्कैल्प पर होती है तो शायद आप गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं। डैंड्रफ आपके स्कैल्प के साथ ही आपकी भौहों और पलकों पर भी हो सकती है। सिर में होने वाले डैंड्रफ को एक बार व्यक्ति झेल जाता है लेकिन जब यह आपके स्कैल्प के अलावा अन्य हिस्सों पर होता है तो बहुत बेकार और भद्दा लगता है। दो स्थितियों जैसे कि ब्लेफेराइटिस और सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस आपकी पलकों और भौहों पर रूसी होने के लिए जिम्मेदार होती हैं। जब आंखों की पलकों में डैंड्रफ होता है तो ये अपने साथ सूजन और जलन जैसी चीजें भी साथ लाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसका इलाज या उपचार मुमकिन नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भौहों और पलकों के डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।
बादाम का तेल गुणकारी होने के नाते मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और आपकी आंखों के आसपास के क्षेत्र को शांत कर रूसी हटाने में मदद करता है। पलकों और भौहों पर बादाम का तेल लगाने से बालों के रोम को पोषण मिलता है और बालों के विकास में मदद मिलती है। इसका उपयोग करने के लिए, आपको बस बादाम के तेल का एक बड़ा चमचा गर्म करना होगा और बिस्तर पर जाने से पहले इसे अपनी पलकों और भौंहों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। सुबह उठकर गुनगुने पानी से इसे धो दें। जल्दी परिणाम पाने के लिए इसे रोज लगाएं।
एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होने के कारण, टी ट्री ऑयल आपकी पलकों और भौंहों पर रूसी का कारण बनने वाले फंगस से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। इसे लगाने के लिए कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव में टी ट्री ऑयल का एक बड़ा चमचा गरम करें और अब कॉटन की मदद से अपनी पलकों और भौहों पर लगाएं। 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी के उपयोग से धो दें। आप इसे दिन में तीन बार दोहरा सकते हैं।
पलकें और भौंहों के आसपास की जगह में सूखापन और सूजन के कारण रूसी हो सकती है। उससे तुरंत राहत पाने के लिए, आप गर्म सेक ले सकते हैं। इसके लिए करीब आधा चम्मच गर्म पानी लें और इसमें कुछ मिनट के लिए एक वॉशक्लॉथ भिगोएँ। अब इसे अपनी आंखों के ऊपर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगे रहने के बाद धो दें। बेहतर परिणाम के लिए इसे रोज लगाएं।