Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Remedies For Heavy Feeling in the Chest : सीने में जकड़न या भारीपन कई मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य स्थितियों की वजह से हो सकता है, जिसमें तनाव, मांसपेशियों में खिंचाव और फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। तनाव के कारण होने वाले भारीपन को कम करने के लिए आपको अपने स्ट्रेस को कम करने की जरूरत है। वहीं, फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां जैसे- इंफ्केशन, एलर्जी इत्यादि सामान्य स्थितियों की वजह से अगर आपको सीने में भारीपन जैसा महसूस हो रहा है, तो ऐसे में आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। घरेलू नुस्खों की मदद से काफी हद तक सीने में होने वाली भारीपन की परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
सीने में भारीपन महसूसहोने पर लहसुन का सेवन करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। दरअसल, लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छाती में होने वाली जकड़न को कम कर सकता है। इसे आप सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ लें। इससे काफी हद तक आपको आराम मिल सकता है।
सीने में होने वाली भारीपन की शिकायत को कम करने के लिए तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने से काफी लाभ मिल सकता है। दरअसल, तुलसी के पत्तों में मैग्नीशियम और विटामिन पाया जाता है, जिसे सुबह चबाने से भी आपको काफी फायदा हो सकता है।
सुबह के समय होने वाली सीने में भारीपन की शिकायत को दूर करने के लिए आप अदरक और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। अदरक में सूजन रोधी गुण होता है। वहीं, गुड़ भी आयरन का अच्छा सोर्स है। इस मिश्रण के सेवन से गैस्ट्रिक की परेशानी कम हो सकती है। साथ ही सीने में होने वाली दर्द की परेशानी कम हो सकती है।
अगर आपको अक्सर सीने में दर्द की शिकायत होती है, तो इस स्थिति में आप रोजाना सुबह गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। यह सीने में होने वाली बलगम की परेशानी को कम कर सकता है। इसके अलावा आप हर्बल टी, अजवाइन का पानी, सौंफ का पानी इत्यादि का भी सेवन कर सकते हैं।
सीने में भारीपन की परेशानी को कम करने के लिए रोजाना भाप लेना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए पानी को 42 से 45 डिग्री तापमान पर गर्म करें, अब इस गर्म पानी से करीब 20 मिनट के लिए स्टीम लें। इससे सीने में होने वाली जकड़न की परेशानी कम हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।