Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कान में दर्द की समस्या किसी को भी काफी ज्यादा परेशान कर सकती है। कान में दर्द के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं जिसमें संक्रमण और कान में पहुंची गंदगी भी शामिल है। इसके अलावा जब हमारे कान में कुछ चला जाता है तो यह भी कान के दर्द का कारण बन जाता है। कान का दर्द कभी-कभी असहनीय हो जाता है, इसलिए कान में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों को फॉलो करके भी कान के दर्द से निजात पाई जा सकती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके कान के दर्द की समस्या को ठीक कर सकते हैं।
कान में दर्द से राहत दिलाने के लिए आप लहसुन का का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको लहसुन की 4-5 कलियों को सरसों के तेल में मिलाकर तेल को गर्म कर लें। इस तेल की बूंदें 4-4 बूंदें दोनों कानों में डालें। यह आसान घरेलू उपाय आपको कान के दर्द से जल्द राहत दिला सकता है।
कान के दर्द से जल्द राहत पाने के लिए आपको प्याज के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। एक चम्मच प्याज का रस निकालकर उसे अच्छी तरह गर्म कर लें। इस रस को गुनगुना होने पर अपने कान में 2-3 बूंद डालें। यह आपको कान के दर्द को तेजी से ठीक कर सकता है।
नीम एक बेहतरीन एंटीबैक्टीरियल औषधि है। जो आपको किसी तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने का काम करता है। नीम की पत्तियों का रस कान में 2-3 बूंद डालने से आपको तेजी से राहत मिल सकती है। कान में किसी तरह का संक्रमण होने पर आप नीम के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने से पहले एक बारे एक्सपर्ट की राय जरूर लें।