Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Tips to Reduce Belly Fat After C-Section Naturally: आजकल अधिकतर महिलाएं सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दे रही हैं। सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को कई तरह की जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। इसमें पेट निकलना एक आम समस्या है। जी हां, सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं का बेली फैट (Belly Fat) बढ़ जाता है। शरीर में तरल पदार्थ का जमा होना और पेट की मांसपेशियों का ढीला होना, सी-सेक्शन के बाद पेट बढ़ने के मुख्य कारण माने जाते हैं। बेली फैट की वजह से महिलाओं की पूरी पर्सनैलिटी बदल जाती है। यह शरीर पर अलग से नजर आता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं डाइटिंग का सहारा लेती हैं या फिर खाना-पीना कम कर देती हैं। अगर आप भी सी-सेक्शन के बाद बेली फैट से परेशान हैं, तो इन 3 तरीकों को आजमा सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट कैसे कम करें (C Section ke Baad Pet Kaise Kam Kare)?
डिलीवरी के बाद पेट का फैट कम करने के लिए आप अजवाइन और जीरे का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 लीटर पानी में अजवाइन और जीरा डाल दें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को उबालें और फिर पानी को छान लें। अब आप पूरे दिनभर इसी पानी को पिएं। अजवाइन और जीरे का पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है। आपको रोज सुबह खाली पेट अजवाइन और जीरे का पानी पीने से वजन घटाने में मददमिल सकती है।
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने के लिए आप लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं। लौकी का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लौकी के जूस में कैलोरी कम होती है। वहीं, यह फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट लौकी का जूस पिएंगे, तो इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। लौकी का जूस पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, इससे जल्दी भूख नहीं लगती है। इस तरह से लौकी का जूस वजन घटाने में मदद कर सकता है।
मेथी का पानी पीकर भी वेट लॉस में मदद मिल सकती है। अगर आप रोजाना मेथी वाला पानी पिएंगे, तो इससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। मेथी का पानी पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना मेथी का पानी पिएंगे, तो इससे बेली फैट कम हो सकता है। मेथी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को मजबूत बनाता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। अगर आप 1-2 महीने तक रोजाना मेथी के बीजों का पानी पिएंगे, तो इससे वजन कम हो सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।