
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 3, 2022 11:22 AM IST
Home Remedies To Increase Breast Milk: बच्चे के जन्म के बाद से अगले 6 महीनों तक उसे केवल मां कादूध पिलाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कई कारणों से कुछ महिलाओं में दूध कम बनने की शिकायत होती है या बिल्कुल भी दूध नहीं बनता। वहीं, कुछ महिलाओं के मन में हमेशा यह उलझन होती है कि क्या उनके बच्चे को पर्याप्त मात्रा में दूध मिल रहा है या नहीं। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर बच्चे का विकास सही तरीके से हो रहा है तो यह समझ सकते हैं कि बच्चे को पर्याप्त पोषण मिल रहा है। ब्रेस्ट मिल्क की सप्लाई बढ़ाने के लिए लैक्टेटिंग मदर्स को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मांओं को पौष्टिक, संतुलित और सही डाइट लेना महत्वपूर्ण है। सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स,दूध और साबुत अनाज के अलावा कई प्रकार के मसाले और हर्ब्स का भी सेवन न्यू मदर्स के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि उनके सेवन से ब्रेस्ट मिल्क अच्छी मात्रा में बनता है। कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में पढ़ें यहां और साथ ही पढ़ें इन फूड्स के सेवन के तरीके। (Home Remedies To Increase Breast Milk In Hindi.)
भारतीय घरों में ब्रेस्टफीडिंग महिलाओं को कुछ ऐसी चीजें खिलायी जाती हैं जिनसे दूध का उत्पादन बढ़ता है। सौंफ, मेथी का पाउडर और लहसुन ऐसे ही फूड्स हैं जो ब्रेस्ट मिल्क का प्रॉडक्शन ( Foods to boost breastmilk production) बढ़ाते हैं।
काले और सफेद तिल के बीजों (Sesame seeds) में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो कि ब्रेस्टफीडिंद मदर्स के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। कैल्शियम बच्चों के विकास में मदद करता है और मां के शरीर को भी नरिश करता है। इन तरीकों से तिल का इस्तेमाल (ways to consume Sesame seeds during lactation) किया जा सकता है-
गुणकारी तुलसी की पत्तियां ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मांओं के लिए स्वस्थ रहने का और बेहतर मिल्क प्रॉडक्शन का एक कारगर तरीका है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से पाचनशक्ति बढ़ती है और भूख भी बढ़ती है। साथ ही बाउल का काम आसान होता है जिससे कॉन्स्टिपेशन और ब्लोटिंग जैसी डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। हालांकि, तुलसी की पत्तियों का सेवन बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसीलिए इसका सेवन सावधानी से करें। (Home remedies to boost breast milk supply)