Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to get rid of yellow teeth: अच्छी मानसिक और फिजिकल हेल्थ के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। लेकिन हंसना भी हर किसी के बस की बात नहीं होती है, क्योंकि कुछ लोग चाहकर भी हंस नहीं पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दांतों का पीलापन उन्हें हंसने से तो रोकता ही है साथ ही, उनकी सेहत को भी कई नुकसान पहुंचा रहा होता है। देखा जा रहा है कि दांतों के पिछले हिस्से में जमा पीलापन बहुत ज्यादा जिद्दी हो जाता है और दिन में तीन-तीन बार ब्रश करके भी दांतों का पीलापन दूर नहीं हो पाता है। आजकल बहुत से लोगों को दांतों में पीलेपन की समस्या है और इस कारण से उन्हें सामाजिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी दांतों में पीलेपन की समस्या से परेशान हो रहे हैं, तो इससे पीछा छुड़ाने के लिए टूथपेस्ट नहीं बल्कि किसी घरेलू नुस्खे की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको ऐसे खास घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से दांतों के जिद्दी पीलेपन को दूर किया जा सकता है।
दांतो के जिद्दी पीलेपन कोदूर करन के लिए नमक व सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आधा चम्मच सरसों के तेल में आधे चम्मच से थोड़ा कम नमक डालें और उसे अच्छे से मिला लें। दंत मंजन की तरह उंगली की मदद से उसे दांतों के पीलेपन वाले हिस्से पर रगड़ें। दिन में दो बार लगातार एक हफ्ते तक इसका इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन काफी हद तक दूर हो जाता है।
संतरे के छिलके में ब्लीचिंग इफेक्ट पाए जाते हैं और सेब का सिरका भी दांतों के जिद्दी पीलेपन को दूर करने के लिए प्रभावी रूप से काम करता है। यदि आपके दांतों में पीलापन होने लगा है, तो संतरे के छिलले और सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। ताजे संतरे का छिलका लें और एक चम्मच सेब का सिरका लें। छिलके के सिरे को सेब के सिरके में डुबोकर दांत के पीलेपर पर रगड़ें।
दांत का जिल्दी पीलापन दूर करने के लिए नीम की दातुन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नीम की दातुन का निमियत रूप से इस्तेमाल करना न सिर्फ आपके दांतों के जिद्दी पीलेपन को दूर करता है, साथ ही साथ मुंह से जुड़ी अन्य कई समस्याओं को दूर करता है। नीम की दातुन शुरुआत में आपको कड़वी लग सकती है, लेकिन बाद में इसकी आदत पड़ जाती है।
नींबू का रस और बेकिंग सोडा एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करते हैं, जिनकी मदद से दांतो के जिद्दी पीलेपन को दूर करके सफेद मोती जैसे दांत पाए जाते हैं। रोजाना एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर दांतों के जिद्दी पीलेपन को दूर किया जा सकता है।