Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

व्हाइट डिस्चार्ज से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, खुजली और जलन से भी मिलेगी राहत

White Discharge Home Remedies: व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

व्हाइट डिस्चार्ज से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, खुजली और जलन से भी मिलेगी राहत

Written by priya mishra |Updated : April 8, 2024 3:11 PM IST

Home Remedies For White Discharge: महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या बहुत आम है। इसे मेडिकल भाषा में ल्यूकोरिया (Leukorrhea In Hindi) कहा जाता है। आमतौर पर, पीरियड्स आने से पहले और बाद में व्हाइट डिस्चार्ज होता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान भी सफेद पानी आने की समस्या हो सकती है। लेकिन कुछ महिलाएं अक्सर ही इस समस्या से परेशान रहती हैं। कई महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज के साथ योनि में जलन, खुजली और दर्द की दिक्कत भी होने लगती है। ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज होने से महिलाएं काफी असहज महसूस करती हैं। साथ ही, इसके कारण कमजोरी, थकान और इंफेक्शन की शिकायत होने लगती है। अगर आप भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा (White Discharge Remedies In Hindi) पा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं।

मेथी दाना (Fenugreek Seeds For White Discharge)

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में एक लीटर पानी उबालें। इसमें तीन चम्मच मेथी दाने डालकर लगभग 20 मिनट तक उबाल लें। ठंडा करने के बाद इस पानी का सेवन करें। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।

केला (Banana For White Discharge)

अगर आप व्हाइट डिसचार्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह एक पका हुआ केला खाएं। केले के साथ घी खाने से आपको काफी जल्दी आराम मिल सकता है। इसके अलावा, आप केले को गुड़ या चीनी के साथ भी खा सकती हैं।

Also Read

More News

धनिया के बीज (Coriander Seeds For White Discharge)

धनिया के बीज भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। इस पानी को छानकर पी लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

आंवला (Amla For White Discharge)

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे व्हाइट डिसचार्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप दो चम्मच आंवला पाउडर को दो चम्मच शहद में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दिन में दो से तीन बार खाएं। आप चाहें तो आंवला पाउडर या आंवला जूस का सेवन भी कर सकती हैं।

सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar For White Discharge)

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं।  इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। आप दिन में एक से दो बार इसका सेवन कर सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।