
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : July 18, 2025 2:18 PM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
Sore Throat Home Remedies:मानसून भले ही गर्मी से राहत दिलाता है। लेकिन, यह अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आता है। मानसून में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। मानसून में कुछ लोग बार-बार गले में होने वाली खराश से परेशान रहते हैं। यह मानसून में तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से हो सकता है। गले में खराब बैक्टीरिया या वायरस की वजह से भी हो सकता है। अक्सर लोग गले की खराश को ठीक करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, शुरुआत में गले की खराश को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गले की खराश ठीक करने के लिए घरेलू उपाय (Gale ki Kharash Thik Karne ke Liye Garelu Upay)-
अगर आप गले में खराश से परेशान हैं, तो नमक के पानी से गरारे जरूर करें। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं और इस पानी से गरारे करें। इससे गले की सूजन और खराश से राहतमिलेगी। नमक के पानी से गरारे करने से बैक्टीरिया और वायरस भी नष्ट होते हैं।
गले की खराश ठीक करने के लिए तुलसी की पत्तियों का काढ़ापीना भी बेहद फायदेमंद होता है। तुलसी की पत्तियों में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो गले की संक्रमण और खराश को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप 2 गिलास पानी लें और इसमें 10-20 तुलसी की पत्तियों को उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो इस पानी को छानकर पी लें। रोज सुबह तुलसी का काढ़ा पीने से गले की खराश में काफी आराम मिलेगा।
गले की खराश ठीक करने के लिए आप अदरक और शहद को एक साथ भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें और इसमें अदरक का रस मिलाएं। अब इसे चाटकर निगल लें। शहद और अदरक शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। इनका सेवन करने से सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश में भी आराम मिलता है।
गले की खराश में आराम पाने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले के संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं। गले में खराश होने पर आप रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ लहसुन की 1-2 कली खा सकते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मानसून में भाप लेना बेहद जरूरी होता है। इससे सर्दी-जुकाम, बंद नाक, खांसी और कई अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। इससे बलगम ढीला होता है और आसानी से निकाल जाता है। इससे गले की खराश में भी आराम मिलता है।
मानसून में बुखार आने पर आपको लिक्विड डाइट जरूर लेनी चाहिए। पर्याप्त आराम करें और ठंडे पानी की पट्टी लगाएं। इससे तापमान को कम करने में मदद मिलेगी।
मानसून में सर्दी-जुकाम ठीक करने के लिए गिलोय, तुलसी, शहद, अदरक आदि का सेवन करें। नमक के पानी से गरारे भी जरूर करें।
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, जिंक, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड्स शामिल करें।