
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : March 22, 2024 5:01 PM IST
Skin Allergy After Holi: रंगों का त्योहार होली अब बस कुछ ही दिन दूर है। इस साल 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग जमकर रंग खेलते हैं और खूब मौज मस्ती करते हैं। हालांकि, केमिकल रंगों से होने वाली एलर्जी के कारण बहुत से लोग होली खेलने से डरते हैं। दरअसल, रंगों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की वजह से स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से स्किन पर रैशेज, जलन, खुजली और ड्राइनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासकर, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी होली के रंगों से एलर्जी हो गई है, तो घबराएं बिल्कुल नहीं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे बताने वाले हैं, जिससे स्किन एलर्जी की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। तो चलिए, जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में -
अगर होली खेलने के बाद आपकी त्वचा पर एलर्जी हो गई है, तो उस हिस्से को पानी से धो लें। फिर घी लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे कुछ ही देर में आपको त्वचा में जलन, खुजली और ड्राइनेस जैसी समस्याओं से राहत मिल जाएगी।
अगर केमिकल रंगों की वजह से स्किन एलर्जी हो जाए, तो दही आपके काम आ सकता है। यह त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ ड्राइनेस को भी दूर करता है। इसके लिए आप दही में बेसन मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। करीब 10-15 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें।
अगर होली खेलने के बाद आपको स्किन में जलन, खुजली या रैशेज की समस्या हो गई है, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन और रैश आदि से बचाते हैं। साथ ही, यह स्किन को ठंडक भी प्रदान करता है।
नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो किसी भी तरह के संक्रमण या एलर्जी को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा को नरिश भी करता है। होली खेलने से पहले आप अपने पूरे चेहरे पर नारियल तेल जरूर लगा लें। इससे होली के रंगों से त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही, रंग आसानी से निकल जाएगा।
अर होली के रंगों से एलर्जी हो गई है, तो आप नीम का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे स्किन पर होने वाली खुजली, रैशेज और जलन से जल्द राहत मिल सकती है।