
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : May 13, 2026 1:35 PM IST
Medically Verified By: Shahnaz Husain
hair care tips summer
Oily Hair: गर्मी में धूप और पसीने की वजह से कई तरह की समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इसमें बालों का ऑयली होना भी एक आम समस्या है। इस मौसम में स्कैल्प में sebaceous glands (तेल बनाने वाली ग्रंथियां) ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। इससे स्कैल्प पर सीबम का उत्पादन काफी ज्यादा होने लगता है। ज्यादा पसीना और सीबम, बालों को चिपचिपा बना देते हैं। इसके अलावा, कई लोग इस मौसम में तेल, क्रीम और ज्यादा कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, इससे भी बालों में चिपचिपापन बढ़ सकता है। अगर गर्मियों में आपके बाल भी चिपचिपे हो जाते हैं तो आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि गर्मी में चिपचिपे बालों से छुटकारा कैसे मिल सकता है?
गर्मी के मौसम में बाल पसीने की वजह से चिपचिपे हो जाते हैं, तो ये घरेलू उपाय आजमाना असरदार साबित हो सकता है।
गर्मी में बाल चिपचिपे हो जाते हैं तो नींबू का रस लगाना फायदेमंद हो सकता है। आप एक गिलास पानी लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पानी को बालों पर अप्लाई करें। इससे स्कैल्प से अतिरिक्त सारा तेल रिमूव हो जाएगा और बाल फ्रेश नजर आएंगी। नींबू का रस लगाने से बालों की चमक भी बढ़ेगी। सप्ताह में एक से दो बार नींबू के रस को बालों पर लगाया जा सकता है।
बालों की चिपचिपाहट कम करने के लिए एलोवेरा जेल लगाना भी लाभकारी होता है। आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे स्कैल्प-बालों पर अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट बाद सिर को माइल्ड सैंपू से धो लें। एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और ऑयल को कंट्रोल करता है। एलोवेरा जेल बालों की चमक भी बढ़ाता है और बालों को मुलायम-कोमल बनाता है।
सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बालों पर भी मुल्तानी मिट्टी लगाना फायदेमंद होता है। आप मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। मुल्तानी मिट्टी बालों से ऑयल हटाता है और हेल्दी बनाने में मदद करता है। आप मुल्तानी मिट्टी को बालों पर लगाएं और 10 मिनट बार सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें।
अगर गर्मी के मौसम में बाल काफी ऑयली हो जाते हैं, तो गुलाब जल का स्प्रे करना बेहद लाभकारी हो सकता है। आप गुलाब जल लें और इसे बालों पर स्प्रे करें। आप नहाने के बाद भी बालों पर गुलाब जल स्प्रे कर सकते हैं। इससे बालों में ताजगी बनी रहेगी और बाल काफी हेल्दी नजर आएंगे। गुलाब जल स्कैल्प के लिए भी अच्छा होता है।
गर्मी में चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप ऊपर बताए गए घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। लेकिन, कुछ बातों का भी ध्यान रखें।
Disclaimer: गर्मी में हेयरवॉश के 1 से 2 दिन के अंदर ही बाल काफी ऑयली हो जाते हैं। ऐसे में लोग रोजाना बाल धोना पसंद करते हैं। लेकिन, इससे बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं। इसलिए ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन, अगर बालों से जुड़ी कोई समस्या है या डैंड्रफ ज्यादा है तो एक्सपर्ट से जरूर मिलें।