Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अकसर हो जाता है गर्दन और कंधों में दर्द, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

Home Remedies to Get Rid of Neck Shoulder Pain in Hindi: अगर आप गर्दन और कंधों के दर्द से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इससे अकड़न में भी आराम मिलेगा।

अकसर हो जाता है गर्दन और कंधों में दर्द, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

Written by Anju Rawat |Published : March 22, 2025 2:12 PM IST

Neck Shoulder Pain ko Kaise Kam Kare: गर्दन और कंधों में दर्द एक आम समस्या है। ज्यादातर लोगों को अपने जीवन में इस समस्या से एक बार तो जरूर जूझना पड़ता है। खासकर, जो लोग लैपटॉप या कंप्यूटर के आगे काम करते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। गर्दन और कंधों का दर्द बेहद पीड़ादयक होता है। इसकी वजह से व्यक्ति की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। गर्दन और कंधों में दर्द की वजह से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों को करने में मुश्किल हो सकती है। गर्दन और कंधों के दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर लोग पेन किलर का सेवन करते हैं। लेकिन, लंबे समय तक पेन किलर लेने से किडनी और लिवर हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप चाहें तो गर्दन और कंधों का दर्द कम करने के लिए इन घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं।

गर्दन और कंधों का दर्द दूर करने के उपाय

1. आइस पैक लगाएं

अगर आपके गर्दन और कंधों में दर्द है, तो आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइस पैक लगाने से गर्दन और कंधों की सूजन कम होती है। इससे दर्द से भी राहत मिलती है। ठंडक से रक्त वाहिकाएं संकुचित होती है। इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है है और सूजन कम होती है। कुछ दिनों तक रोजाना आइस पैक लगाने से दर्द में आराम मिल सकता है।

2. हीटिंग पैड लगाएं

हीटिंग पैड लगाने से भी दर्द से राहत मिल सकती है। हीटिंग पैड लगाने से रक्त संचार बढ़ता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। अगर आपको गर्दन और कंधों में अक्सर ही दर्द रहता है, तो हीटिंग पैड लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस पैड की मदद से आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा

Also Read

More News

3. गर्म तेल से मालिश करें

गर्दन और कंधों के दर्द से आराम पाने के लिए आप गर्म तेल से मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आप तिल या सरसों का तेल लें। अब इसे थोड़ा-सा गर्म करें और फिर इससे गर्दन और कंधों की मालिश करें। आप रोज रात को गर्दन और कंधों को तेल से मालिश करें। सुबह गुनगुने पानी से नहा लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

4. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

गर्दन और कंधों का दर्द कम करने के लिए आपको स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। स्ट्रेचिंग करने से गर्दन और कंधों में लचीलापन बढ़ता है। इससे दर्द में भी आराम मिलता है। इससे गर्दन और कंधों की अकड़न से भी राहतमिलती है। आप चाहें तो रोज सुबह कुछ योगासनों का अभ्यास भी कर सकते हैं।

5. स्ट्रेस कम करें

तनाव या स्ट्रेस की वजह से भी गर्दन और कंधों में दर्द का अनुभव होता है। अगर आप कंधों और गर्दन के दर्द से परेशान रहते हैं, तो स्ट्रेस लेना पूरी तरह से बंद कर दें। इसके लिए आप ध्यान लगाएं और योग जरूर करें। साथ ही, पूरी नींद भी जरूर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।