
Also Read
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
Muh ke Chale Kaise Thik Kare: वैसे तो मुंह में छाले किसी भी मौसम में हो सकते हैं। लेकिन, गर्मियों में मुंह में छाले होने की समस्या बेहद आम है। दरअसल, गर्मियों के दिनों में पेट और लिवर में गर्मी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से छाले होने लगते हैं। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन और मसालेदार भोजन की वजह से भी मुंह में छाले हो जाते हैं। आपको बता दें कि हार्मोनल असंतुलन और एसिडिटी भी मुंह में छालों के अहम कारण हो सकते हैं। मुंह के छाले, बेहद पीड़ादायक हो सकते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को खाना खाने में दिक्कत हो सकती है। बोलना भी दर्दनाक हो सकता है। मुंह के छाले ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं मुंह के छाले ठीक करने के लिए घरेलू उपाय(Muh ke Chale Thik Karne ke Liye Gharelu Upay)-
अगर आप गर्मी में मुंह के छालों से परेशान हैं, तो फिटकरी के पानी का उपयोग कर सकते हैं। फिटकरी के पानी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो छालों और संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप फिटकरी का पानी बनाएं और इसे मुंह में डालें। 2-3 मिनट तक इस पानी को मुंह में ही रहने दें। इससे छालों की समस्या में आराम मिल सकता है।
त्रिफला भी मुंह के छालों को ठीक करने के लिए एक बेहद अच्छा घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें त्रिफला पाउडर मिक्स करें और इसे मुंह में डालें। इस पानी को थोड़ी देर के लिए मुंह में रखें और फिर थूक दें। त्रिफला मुंह के छालों को ठीक करने में असरदार होता है।
नारियल तेल भी मुंह के छालों को ठीक करने के लिए अच्छा घरेलू उपाय है। अगर आपके मुंह में छाले हैं, तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कोकोनट वर्जिन ऑयल लें और इसे मुंह में रखें। 2-3 मिनट तक कुल्ला करें। नारियल के तेल में मौजूद गुण मुंह के छालों को खत्म करने में असरदार हो सकता है। यह मुंह के अंदर की रेडनेस को भी कम करता है।
मुंह के छाले ठीक करने के लिए नीम का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। नीम में मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण मुंह के छालों को ठीक करने में असरदार होते हैं।
जी हां, पेट खराब होने से मुंह में छाले हो जाते हैं। कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं के कारण भी मुंह में छाले हो सकते हैं।
मुंह में छाले होने पर आप तरबूज, खरबूजा, अंगूर और संतरे आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, सेब और अनार खाना भी फायदेमंद होता है।
मुंह में छाले होने पर आपको गर्म तासीर की चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको ज्यादा मिर्च-मसालेदार भोजन नहीं खाना चाहिए। साथ ही, खाने में अदरक, लहसुन, और खडे मसालों का प्रयोग न करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।