प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, उल्टी और जी मिचलाने की समस्या होगी कम

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और आपको रोज सुबह उल्टी, जी मिचलाने जैसी समस्याएं होती हैं, तो ये घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 5, 2026 1:19 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Morning Sickness in Pregnancy: क्या आप प्रेग्नेंट हैं और सुबह उल्टी-जी मिचलाने जैसी समस्याएं होती हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि ये मॉर्निंग सिकनेस के संकेत होते हैं। प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में मॉर्निंग सिकनेस होना एक बहुत ही आम समस्या है। ऐसा शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से होता है। इसकी वजह से महिलाओं को थकान और भूख में कमी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। यह समस्या शुरुआत में ज्यादा होती है, समय के साथ यह कम होती जाती है। अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार उल्टी और मतली जैसा महसूस होता है, तो कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस को कैसे कम करें?

मॉर्निंग सिकनेस कम करने के लिए घरेलू उपाय

1. अदरक का सेवन करें

प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस कम करने के लिए आपको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। अदरक में मौजूद तत्व मतली और उल्टी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको मॉर्निंग सिकनेस हो रही है, तो आप अदरक की चाय पी सकते हैं। आप चाहें तो अदरक का काढ़ा या रस का सेवन भी कर सकते हैं। अदरक शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करके मौसमी बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

2. नींबू के रस का सेवन करें

प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस कम करने के लिए आप नींबू के रस का सेवन भी कर सकते हैं। नींबू की खुशबू और स्वाद से उल्टी की भावना को कम करने में मदद मिल सकती है। उल्टी, जी मिचलाने और मतली जैसी समस्याओं को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।

3. सौंफ का सेवन करें

प्रेग्नेंसी में उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याओं को कम करने के लिए आप सौंफ भी चबा सकते हैं। सौंफ पाचन-तंत्र में सुधार करता है और मतली को कम करने में मदद करता है। आप थोड़ी-सी सौंफ ले और इसे चबाएं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आप चाहें तो सौंफ के पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

4. इलायची का सेवन करें

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको भी मॉर्निंग सिकनेस ज्यादा होती है, तो इलायची का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इलायची की खुशबू और स्वाद से मतली को कम करने में मदद मिल सकती है। आप एक हरी इलायची लें और इसे धीरे-धीरे चबाएं। इसका रस मतली और उल्टी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करेगा।

5. ठंडी चीजों का सेवन करें

प्रेग्नेंसी में स्वस्थ रहने के लिए ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नारियल पानी, नींबू पानी, ठंडा दूध, फल और दही जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट की गर्मी शांत होती है और एसिडिटी में भी आराम मिलता है। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।

Highlights:

  • मॉर्निंग सिकनेस प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में आम समस्या है।
  • अदरक और नींबू जैसे घरेलू उपाय मतली कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
  • पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को आराम दें।

Disclaimer: प्रेग्नेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस होना बेहद आम है। शुरुआती महीनों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन, इन घरेलू उपायों की मदद से आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है। हालांकि, अगर प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ भी असहज लगे या सेहत में कुछ गड़बड़ी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

FAQs

प्रेग्नेंसी में क्या पीना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन भी जरूर करें।

प्रेग्नेंसी में कौन-से फल नहीं खाने चाहिए?

प्रेग्नेंसी के दौरान अनानास और पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। ये फल गर्भपात के खतरे को बढ़ाते हैं।

प्रेग्नेंट होने के लक्षण क्या हैं?

मासिक धर्म का न आना, मतली और उल्टी, स्तनों में दर्द या कोमलता, थकान, बार-बार पेशाब आना, और मूड में बदलाव आदि ये सबी प्रेग्नेंट होने के लक्षण हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.