Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बरसात होते ही बढ़ जाती है खुजली और इरिटेशन, स्किन प्रॉब्लम से आराम के लिए आजमाएं ये 2 घरेलू उपाय

बरसात में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है जिससे कई इंफेक्शन्स का रिस्क बढ़ जाता है और कुछ इंफेक्शन्स का एक लक्षण खुजली भी होती है।

बरसात होते ही बढ़ जाती है खुजली और इरिटेशन, स्किन प्रॉब्लम से आराम के लिए आजमाएं ये 2 घरेलू उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Published : July 15, 2022 6:54 PM IST

Ways to get relief  from  Itching in monsoon: बरसात के मौसम में कुछ स्किन प्रॉब्लम्स काफी अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक समस्या है त्वचा में खुजली होना।  हवा में नमी बढ़ने और बार-बार पानी में भीगने के बाद स्किन इंफेक्शन्स का खतरा बढ़ जाता है और खुजली की समस्या भी होने लगती है। इसी तरह बरसात में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है जिससे कई इंफेक्शन्स का रिस्क बढ़ जाता है और कुछ इंफेक्शन्स का एक लक्षण खुजली भी होती है। आमतौर पर पैरों, हथेलियों, सिर, गर्दन के पीछ और चेहरे मे बहुत अधिक खुजली महसूस होती है और लोग खुजली की वजह से झल्ला उठते हैं।

खुजली से राहत के घरेलू उपाय

बरसात के मौसम में होने वाली इसी खुजली से राहत के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में जो खुजली की समस्या को कम कर आपको इरिटटेशन से भी राहत दिला सकते हैं। (Home remedies to get rid of Itching in monsoon in Hindi)

Also Read

More News

करें चंदन का लेप

स्किन प्रॉब्लम्स के लिए चंदन बहुत कारगर माना जाता है क्योंकि, चंदन की प्रकृति ठंडक देने वाली होती है। जब किसी प्रकार के इंफ्लेमेशन के कारण त्वचा में खुजली की समस्या दिखायी देती है तब चंदन का लेप करने से जलन कम होती है और स्किन की इरिटेशन कम होने से खुजली से आराम मिल सकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • 2 चम्मच चंदन पाउडर में 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
  • दोनों चीजों  को अच्छी तरह मिक्स करें और त्वचा पर लगाएं।
  • 30-40 मिनट बाद उसे पानी से साफ कर दें।

नारियल के तेल से करें मसाज

आपका भरोसेमंद नारियल का तेल बरसात में भी खुजली से राहत पाने में आपकी मदद कर सकता है। नारियल के तेल में जलन-सूजन कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं और यह एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भी समृद्ध होता है जो खुजली और इंफेक्शन्स से आराम दिलाते हैं। इसीलिए बरसात के मौसम में होने वाली खुजली से आराम पाने के लिए आप नारियल के तेल से त्वचा की मालिश कर सकते हैं। इसका एक फायदा यह भी है कि स्किन की ड्राइनेस भी कम होगी जो खुजली बढ़ाने का एक बड़ा कारण मानी जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल

  • एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें कपूर की 3-4 गोलियों का पाउडर बनाकर डाल दें।
  • दोनों चीजों को तब तक मिक्स करें जब तक कि कपूर तेल में घुल ना जाएं।
  • अब इस तेल से त्वचा की मालिश करें।
  • त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त चिपचिपेपन से छुटकारा पाने के लिए30 मिनट बाद किसी गीले कपड़े या पानी से धो लें।