गर्मी में हाथों की स्किन काली हो गई है, तो ये 5 घरेलू उपाय करें इस्तेमाल

हाथों का कालापन हटाने के लिए आपको महंगे डी-टैन की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से ही हाथों का कालापन हटा सकते हैं। इनसे हाथों की टैनिंग, दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन आदि से छुटकारा मिलेगा।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 4, 2026 1:15 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

Hand Tanning Remedies: गर्मी के मौसम में धूप की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में टैनिंग होना भी काफी आम है। ज्यादातर लोग सिर्फ चेहरे और गर्दन की टैनिंग पर ध्यान देते हैं। जबकि, गर्मियों में हाथों पर भी टैनिंग काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आपको महंगे डी-टैन प्रोडक्ट्स या सैलून में जाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से ही टैनिंग हटा सकते हैं। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि हाथों की टैनिंग हटाने के लिए क्या लगाएं?

1. हल्दी और कच्चा दूध

गर्मी में हाथों की स्किन काली पड़ गई है, तो आप हल्दी और कच्चे दूध को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद गुण त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। कच्चा दूध, डेड स्किन सेल्स को मिटाता है और त्वचा की रंगत को साफ करता है। इसलिए अगर आपके हाथों पर भी कालापन जमा है, तो इस घरेलू उपाय को जरूर ट्राई करें।

2. शहद और नींबू

हाथों का कालापन हटाने के लिए शहद और नींबू का रस लगाना फायदेमंद हो सकता है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होता है, जो दाग-धब्बों को कम करने में असरदार होते हैं। आप 2 चम्मच शहद लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से धो लें।

3. बेसन और दही लगाएं

हाथों की काली स्किन हटाने के लिए आप बेसन और दही का पेस्ट भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिक्स करें। इस पेस्ट को हाथों और चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 20 मिनट बाद हाथों को नॉर्मल पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से हाथों की त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा।

4. टमाटर का रस लगाएं

अगर आपके हाथों की स्किन पर कालापन जमा है तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो कालापन और टैनिंग को हटाने में मदद करता है। टमाटर स्किन को फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है।

5. एलोवेरा जेल लगाएं

हाथों का कालापन हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा जेल त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। कुछ दिनों तक रोजाना एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है। एलोवेरा जेल लगाने से हाथों की टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

Disclaimer: गर्मी में धूप में रहने की वजह से हाथों की स्किन काली पड़ गई है, तो आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, किसी भी इंग्रीडिएंट को यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source