धूप में जल गए हैं पैर तो टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, डेड स्किन सेल्स भी होंगे रिमूव

Tanning ke Liye Home Remedies: गर्मी और धूप की वजह से सिर्फ चेहरे और हाथों पर ही नहीं, पैरों पर भी टैनिंग हो जाती है। टैनिंग कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 6, 2026 1:13 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

Home Remedies for Tanning: क्या धूप से आपके पैर भी जल जाते हैं और काले पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं है, गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं। दरअसल, गर्मियों में ज्यादातर लोग जूतों के बजाय सैंडल या स्लीपर पहनकर घर से बाहर निकलना पसंद करते हैं। चप्पल या सैंडल की वजह पैरों में ओपन स्किन रह जाती है, जो सीधे धूप के संपर्क में आती है और इससे टैनिंग होने लगती है। पैरों की त्वचा कहीं पर साफ तो कहीं पर काली नजर आने लगती है। ऐसे में पैरों की टैनिंग हटाने के लिए ज्यादातर लोग सैलून्स का रुख करते हैं। वे पेडिक्योर की मदद से टैनिंग को रिमूव करवाते हैं, लेकिन यह महंगा प्रोसेस होता है। हर व्यक्ति पेडिक्योर करवाना अफोर्ड नहीं कर सकता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। पैरों की टैनिंग कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं कि टैनिंग हटाने के लिए कौन-से घरेलू उपाय असरदार हो सकते हैं?

पैरों की टैनिंग हटाने के लिए घरेलू उपाय

धूप और पसीने की वजह से पैरों पर भी टैनिंग हो जाती है। टैनिंग और कालापन कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

1. बेकिंग सोडा और नींबू का रस

अगर गर्मियों में पैरों की स्किन पर टैनिंग हो गई है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू के रस को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें थोड़ा-सा टूथपेस्ट और नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से पैरों पर लगाएं। नींबू के छिलके से कुछ देर स्क्रब करें और फिर पैरों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद पैरों को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे पैरों की टैनिंग आसानी से मिट जाएगी।

2. आलू का रस और दही

पैरों की टैनिंग और कालापन हटाने के लिए आप आलू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप आलू का रस लें और इसमें दही मिलाएं। आप चाहें तो पेस्ट को थोड़ा गाढ़ा बनाने के लिए शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इसे पैरों पर अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें, 15-20 मिनट पैरों को अच्छी तरह पानी से धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। वहीं, आलू का रस भी कालेपन को हटाने में असरदार होता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

3. बेसन और दही

गर्मियों में पैरों की टैनिंग कम करने के लिए बेसन और दही मास्क का उपयोग करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 3-4 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को दोनों पैरों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 20 मिनट बाद पैरों को पानी से धो लें और अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। बेसन टैनिंग हटाने में मदद करता है और दही त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।

4. कॉफी पाउडर और आटा से स्क्रब करें

गर्मी के मौसम में पैरों की टैनिंग कम करने के लिए आप कॉफी पाउडर और चावल के आटे का उपयोग कर सकते हैं। आप 1-1 चम्मच कॉफी पाउडर और चावल का आटा लें। इसमें नींबू का रस और नारियल का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को पैरों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 15 मिनट बाद पेस्ट को स्क्रब करते हुए धीरे-धीरे निकाल लें। इसके बाद पैरों को पानी से साफ करें और मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे पैरों के त्वचा की रंगत कई गुना बढ़ जाएगी।

Highlights:

  • टैनिंग कम करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का उपयोग कर सकते हैं।
  • कॉफी पाउडर भी टैनिंग को कम करने में असरदार होता है।
  • आलू के रस को टैनिंग कम करने के लिए कारगर माना गया है।

Disclaimer: पैरों की टैनिंग कम करने के लिए ऊपर बताए गए घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।  हालांकि, thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। अगर टैनिंग लंबे समय तक बनी रहती है, तो आप त्वचा रोग विशेषज्ञ से भी मिल सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.