
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 26, 2021 7:17 PM IST
Image credits by: कान के दर्द से छुटकारा पाने के 4 घरेलू तरीके...
Earache Home remedies in Hindi: कुछ अंगों में जब दर्द होना शुरू होता है, तो उसे बर्दाश्त कर पाना बेहद ही मुश्किल होता है। कान भी शरीर का एक ऐसा ही अंग है, जिसमें दर्द होने का मतलब है आपके दिन-रात का चैन-सुकून छिन जाना। कान में दर्द कई बार इंफेक्शन होने के कारण होता है, तो कई बार कान में कुछ चले जाने से होता है। कुछ लोग कान को कई दिनों तक साफ नहीं करते, इससे अंदर जमी मैल भी कान दर्द का कारण (Causes of Earache in Hindi) बनती है। जिन लोगों को साइनस की समस्या होती है, उन्हें भी कान दर्द हो सकता है। एक बार यह दर्द शुरू हो जाए, तो भूख भी नहीं लगती है। कुछ लोगों को बुखार हो जाता है, तो कुछ को सुनाई भी कम देने लगता है। कान दर्द (Earache) होने पर स्मोकिंग, स्विमिंग नहीं करनी चाहिए। आपको भी कान दर्द की समस्या परेशान कर रही है, तो नीचे बताए गए तीन घरेलू उपचार (Home remedies for Earache in Hindi) को जरूर आजमा कर देखें।
जैतून के तेल (Olive Oil) की कुछ बूंदें कान में डालें। कान में हुए इंफेक्शन से तुरंत छुटकारा (kaan ke dard ka gharelu upay) मिल जाएगा और दर्द भी दूर हो जाएगा। जैतून के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो कान में होने वाले दर्द को कम करते हैं।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एप्पल साइडर विनेगर कान के इंफेक्शन को ठीक करता है। सेब के सिरके की कुछ बूंदें कान में डालें। थोड़ी देर सिर को हिलाए-डुलाएं नहीं। एक दिन में दो बार सेब का सिरका दो-तीन बूंद कान में डाल (Home remedies to get rid of earache) सकते हैं। दर्द से राहत मिलेगी।
तुलसी की पत्तियां कई रोगों का इलाज करने के लिए जानी जाती हैं। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एनैलजेसिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कान में होने वाले दर्द को कम करने की क्षमता रखते हैं। कान में सूजन हुआ है, तो यह भी ठीक हो जाएगा। तुलसी के पत्तों को पीसकर उसका रस निकालें और 2 से 3 बूंद कान में डालें। कान का दर्द कम हो जाएगा।
नीम में भी एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल तत्व होते हैं, जो कई तरह के संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही एंटीइंफ्लेमेटरी होने के कारण शरीर के किसी भी दर्द को दूर करता है। नीम की कुछ पत्तियों को पीसकर रस निचोड़ लें। दो से तीन बूंद रस को कान में डाल दें। थोड़ी ही देर में असर होने लगेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.