Cracked Heels Remedies : सर्दियों में फटी एड़ियों से निकलता है खून? ये 4 घरेलू नुस्खे देंगे दर्द से छुटकारा और एड़ियों को बनाएंगे स्मूथ

Cracked Heels Remedies : सर्दियों में एड़ियां फटने की परेशानी काफी आम है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं फटी एड़ियों की परेशानी को दूर करने के क्या हैं उपाय?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 13, 2023 3:02 PM IST

Home Remedies for Cracked Heels : सर्दियों में एड़ियां फटने की समस्या काफी ज्यादा आम है। दरअसल, इस सीजन में सर्द हवाएं चलती हैं, जिसकी वजह से स्किन की नमी कम होने लगती है। ऐसे में एड़ियां फटने लगती हैं। इसके अलावा एड़ियां फटने के कई अन्य कारण हो सकते हैं, जिसमें मोटापा, अनहेल्दी डाइट, सही साइज के जूते न पहनना, लंबे समय तक खड़े रहना इत्यादि शामिल है। फटी एड़ियों की परेशानी कई बार हमें दूसरों के सामने शर्मिंदगी महसूस करा देती हैं। ऐसे में फटी एड़ियों की समस्या को दूर करना बहुत ही जरूरी है। फटी एड़ियों की परेशानी को दूर करने के लिए आप अपने किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं फटी एड़ियों की परेशानी दूर करने के लिए क्या करें?

सर्दियों में फटी एड़ियों का इलाज - Cracked Heels Remedies

केले का करें इस्तेमाल

सर्दियों में फटी एड़ियों की परेशानी को दूर करने के लिए केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले में भरपूर रूप से विटामिन ए, बी6 और सी मौजूद होता है, जो आपकी स्किन की लोच को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप अपनी स्किन को बेहतर तरीके से हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो केले का इस्तेमाल करें। केला एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो पैरों की नमी को बनाए रख सकता है। साथ ही रूखेपन की परेशानी को दूर कर सकता है।

फटी एड़ियों की परेशानी को दूर करने के लिए केले के छिलकों को अच्छी तरह से पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने पैरों में लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से पैरों को धो लें। इससे फटी एड़ियों की परेशानी दूर हो सकती है।

शहद है फायदेमंद

शहद में प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है, जो फटी एड़ियों की परेशानी को दूर कर सकता है। फटी एड़ियों की परेशानी को दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 कप शहद लें। अब इसे 1 टब गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस पानी में अपने पैरों को कुछ समय के लिए डालकर रखें। करीब 20 मिनट बाद अपने पैरों को पानी से निकाल लें। इसके बाद अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइजर पैरों पर लगाएं। इससे फटी एड़ियों की परेशानी दूर हो सकती है।

वेजिटेबल ऑयल है असरदार

फटी एड़ियों की परेशानी को दूर करने के लिए वेजिटेबल ऑयल फायदेमंद हो सकता है। वेजिटेबल ऑयल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह आपके पैरों के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में असरदार हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए अपनी एड़ियों पर 2 चम्मच तेल लगाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मसाज करें। करीब 10 मिनट तक पैरों की मसाज करने से आपकी फटी एड़ियों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा रात में सोने से पहले पैरों पर तेल लगा लें। फिर मोजे पहनकर सो जाएं। सुबह आपके पैरों की एड़ियां काफी सॉफ्ट नजर आएंगी।

पेट्रोलियम जेल और नींबू का रस

फटी एड़ियों की परेशानी को दूर करने के लिए पेट्रोलियम जेल और नींबू के रस का इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 छोटा चम्मच पेट्रोलियम तेल लें। इसमें नींबू के रस की 4 से 5 बूंदें मिक्स करें। इसके बाद अपने पैरों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। फिर तैयार मिश्रण को पैरों की एड़ियों पर लगाएं। इसके बाद पैरों में मोजे पहनकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह आपके पैर काफी सॉफ्ट नजर आएंगे। सप्ताह में 2 से 3 बार इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें।

सर्दियों में फटी एड़ियों की परेशानी काफी सामान्य है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप इन नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source