
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : August 21, 2023 5:56 PM IST
Cervical Pain Home Remedies: सर्वाइकल एक ऐसी समस्या है, जो लंबे समय तक गलत पोजीशन में बैठे या लेटे रहने के कारण होती है। जो लोग अपना ज्यादातर समय लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते हुए बिताते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। आमतौर पर, सर्वाइकल के कारण गर्दन के निचले हिस्से में दर्द होता है। लेकिन यह दर्द कंधे से लेकर कमर तक भी फैल सकता है। कई बार सर्वाइकल का दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है कि लोगों को पेन किलर का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन इन दवाइयों का ज्यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के 5 कारगर घरेलू उपाय बता रहे हैं -
सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से सर्वाइकल से राहत मिल सकती है।
सर्वाइकल के दर्द को दूर करने के लिए सिकाई एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसके लिए आप प्रभावित हिस्से पर 10 मिनट तक ठंडी सिकाई करें। उसके बाद 10 मिनट तक गर्म तौलिए से सिकाई करें। ऐसा करने से मांसपेशियों के दर्द और जकड़न से जल्द आराम मिल सकता है।
सर्वाइकल के दर्द से आराम दिलाने में तिल का तेल आपके काम आ सकता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और सूजन भी कम होती है। इसके लिए आप तिल के तेल को गर्म करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। फिर करीब 5-10 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। दिन में 1 से 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
लहसुन के इस्तेमाल से सर्वाइकल के दर्द को दूर किया जा सकता है। लहसुन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को उबाल लें। फिर इस तेल से प्रभावित स्थान की मालिश करें। ऐसा करने से आपको सर्वाइकल पेन से जल्द राहत मिल सकती है।
सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें-एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को दूर करने में प्रभावी होते हैं। इसके लिए आप अदरक के तेल को कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करें। फिर इस मिश्रण से प्रभावित स्थान की मालिश करें। दिन में 1 से 2 बार ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
इक घरेलू उपायों की मदद से आपको सर्वाइकल के दर्द से राहत मिल सकती है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लें।