नाक में भीतर की तरफ हो जाए फुंसी, तो दर्द से राहत के लिए आजमाएं ये 2 घरेलू नुस्खे, आसान है तरीका

इस परेशान करने वाले फोड़े से राहत पाने के लिए  कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाए जा सकते हैं। ऐसे ही 2 नुस्खों के बारे में पढ़ें यहां इस लेख में और जानें उनके इस्तेमाल का तरीका।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 9, 2022 3:34 PM IST

Home Remedies For Boils Inside Nose: फोड़े-फुंसी होना एक बहुत ही मामूली सी समस्या मानी जाती है क्योंकि, छोटी-मोटी फुंसियां खुद ब खुद ठीक हो जाती हैं और इनमें अधिक तकलीफ या दर्द भी नहीं होता। लेकिन, कई बार फोड़े या फुंसी ऐसी जगह पर हो जाते हैं जहां की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है और अगर फोड़े या फुंसी में दर्द होने लगे तो व्यक्ति तकलीफ से परेशान हो जाता है। ऐसे ही कई बार नाक के अंदरूनी हिस्से में फोड़ी हो जाती है जो काफी परेशानीभरी और दर्दनाक हो सकती है। इस तकलीफ से आराम पाने के लिए डॉक्टरी मदद की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि, नाक के भीतरी हिस्से में होने के कारण इसे देख पाना या उस पर कोई दवा लगा पाने में भी दिक्कतें आ सकती हैं। इस परेशान करने वाले फोड़े से राहत पाने के लिए  कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाए जा सकते हैं। ऐसे ही 2 नुस्खों के बारे में पढ़ें यहां इस लेख में और जानें उनके इस्तेमाल का तरीका। (Home Remedies For Boils Inside Nose In Hindi)

नाक में फुंसी होने के कारण क्या हो सकते हैं? (Causes of boils inside nose)

  • साफ-सफाई की कमी
  • इंफेक्शन और बैक्टेरिया ।
  • गंदे हाथों से बार-बार नाक छूने की आदत।
  • नाक के अंदर बालों के टूटने के बाद भी फुंसी हो सकती है।

नाक की फुंसी से राहत के घरेलू उपाय क्या हैं? (Home remedies for boils inside nose)

सेंधा नमक

कई प्रकार के मिनरल्स से पैक्ड सेंधा नमक (sendha namak) बैक्टेरिया और इंफेक्शन्स को भी कम करता है। नाक के भीतरी हिस्से में फोड़े-फुंसी हो जाने पर यही सेंधा नमक  बहुत काम आ सकता है। सेंधा नमक (Rock Salt) को पानी में घोलकर उससे नाक की सफाई करें। इससे दर्द और तकलीफ से आराम मिलेगा। (easy home remedies for boils)

बर्फ के टुकड़े

नाक के अंदर इंफेक्शन की वजह से फुंसी हो जाए तो उसमें तेज दर्द (pain) और जलन (irritation) महसूस होती है। इस तरह के फोड़े पर बर्फ से सेंकने से तकलीफ कम हो सकती है। बर्फ का तापमान दर्द को कम कर देगा और जलन भी कम होगी। साथ ही साथ स्किन पोर्स में बैठी गंदगी भी साफ हो जाती है जिससे बैक्टेरिया को पनपने के लिए अनुकुल वातावरण नहीं मिलेगा और इससे फुंसी जल्द ठीक हो सकेगी।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source