
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 23, 2021 12:29 PM IST
Remedies for Body Ache : बदन दर्द से हैं परेशान, काम आएंगे ये 4 घरेलू नुस्खे
Home Remedies for Body Ache in Hindi: क्या एक ही जगह पर लगातार काम करते-करते आपके शरीर और मांसपेशियों में दर्द रहता है? कई बार शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहने से भी बदन दर्द होने लगता है। बदन दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे थकान, शरीर में कमजोरी होना, एक्सरसाइज ना करना, एक ही जगह पर बैठे रहना या फिर कोई और रोग होना। अक्सर लोग शरीर के दर्द को दूर करने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन कर लेते हैं। पेन किलर के सेवन से साइड एफेक्ट्स भी होते हैं। आप नीचे बताए गए घरेलू उपायों से शरीर के दर्द को दूर कर सकते हैं।
1.एप्पल साइडर वेनेगर के सेवन से शरीर के दर्द को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन, किसी भी तरह के दर्द को दूर करते हैं। एक गिलास गर्म पानी लें। उसमें एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर, एक चम्मच शहद डालें। इसे पीने से दर्द में आराम मिलेगा।
2.अदरक (ginger) में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक तत्व होते हैं, जो शरीर के दर्द, सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एक कप पानी को बर्तन में डालें। इसमें कुछ अदरक के टुकड़े डालें और उबलने दें। इसे छानकर गर्म पिएं। चाय में भी अदरक डालकर पीने से दर्द में आराम मिलता है।
3. सरसों के तेल को गर्म करके पूरे शरीर की मालिश करने से भी दर्द से आराम मिलता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। सूजन कम करने के लिए सरसों तेल की मालिश बेहतर होती है। सरसों तेल को गर्म करके शरीर पर मालिश करें। आप तेल में लहसुन की एक कली, अजवायन भी डालकर मालिश कर सकते हैं। मालिश करने के आधे घंटे बाद स्नान कर लें।
4. कई बार डाइट में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स की कमी से भी शरीर और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। विटामिन्स का सेवन मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी 1, डी, ई की कमी होने से नसों, मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे शारीरिक रूप से कमजोरी, दर्द होने लगता है। ऐसे में आप विटामिन्स से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.