
... Read More
Written By: Anshumala | Published : December 25, 2021 12:38 AM IST
home remedies for blackheads
Home Remedies for Blackheads in Hindi: चेहरे पर ब्लैकहेड्स (Blackheads in Hindi) से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ज्यादातर ब्लैकहेड्स नाक पर निकलते हैं, इससे चेहरा खराब नजर आता है। ब्लैकहेड्स की समस्या प्रदूषण, धूल-गंदगी, साफ-सफाई का ख्याल ना रखने से अधिक होता है। कई बार आपकी अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स से भी ब्लैकहेड्स की समस्या हो जाती है। ब्लैकहेड्स त्वचा के रोमछिद्रों को ब्लॉक कर देते हैं। इससे त्वचा पर दूसरी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। कुछ लोग नाखूनों से ब्लैकहेड्स को निकालते हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर दाग हो सकते हैं। ब्लैकहेड्स को हटाना चाहते हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों को जरूर आजमाकर देखें। इन्हें आजमाने से चेहरे को कोई नुकसान भी नहीं होगा और ब्लैकहेड्स (Home Remedies for Blackheads) भी हट जाएंगे।
यदि चेहरे के किसी भी भाग में खासकर नाक, ठुड्डी, माथे पर ब्लैकहेड्सनजर आ रहे हैं, तो इसके लिए नींबू और दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू को स्किन के लिए हेल्दी माना गया है। इसमें विटामिन सी अधिक होता है। साथ ही एंटी-बैक्टीरियल गुण ब्लैक और व्हाइट हेड्स को कम करते हैं। चेहरे पर मुंहासों के दाग-धब्बों को भी हटाते हैं। दूसरी तरफ, दालचीनी स्किन में ग्लो लाती है। त्वचा हेल्दी रहती है। रोमछिद्रों में कसाव लाती है। त्वचा में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। ब्लैकहेड्स आसानी से निकल जाते हैं। नींबू और दालचीनी के इस्तेमाल से त्वचा लंबी उम्र तक यंग और हेल्दी बनी रहती है।
एक चम्मच नींबू का रस लें। उसमें 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर मिक्स करें। इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं। आधा घंटा यूं ही छोड़ दें। अब चेहरे को पानी से साफ कर लें। इस पेस्ट को कम से कम दो से तीन दिन जरूर ब्लैकहेड्स पर लगाएं। ये कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे।