सांसों की बदबू से होती है लोगों के बीच शर्मिंदगी, तो इन 3 घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं, मिलेगी राहत

जिन लोगों को सांस की बदबू की शिकायत होती है वे कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपनी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 14, 2022 12:13 AM IST

Home remedies to get rid of bad breath: मुंह की साफ-सफाई या ओरल हाइजिन आपके दांतों, जीभ और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके साथ ही सांसों से आने वाली दुर्गंध भी कम होती है। लेकिन, कुछ लोगों के नियमित ब्रश करने और फ्लॉसिंग करने के बावजूद उनके सांसों से बदबू आती है। सांसों की बदबू आने के कारण लोगों को अपने आस-पास के लोगों के बीच शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। वहीं, सांसों की बदबू के कारण लोगों का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। जिन लोगों को सांस की बदबू की शिकायत होती है वे कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपनी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां हम लिख रहे हैं सांसों की दुर्गंध से आराम दिलाने वाले कुछ घरेलू उपायों के बारे में जो घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों की मदद से तैयार किए जा सकते हैं। आइए जानें उन घरेलू नुस्खों के बारे में। (Home remedies to get rid of bad breath in Hindi)

सांस की बदबू के हो सकते हैं ये कारण ( Causes  of bad breath in Hindi)

  • बहुत अधिक ऑयली और प्याज-लहसुन वाला भोजन करना।
  • एसिडिटी की समस्या के कारण सांसों की बदबू बढ़ सकती है।
  • अल्कोहल या सिगरेट का सेवन करना
  • बहुत देर तक खाली पेट रहने से मुंह की दुर्गंध बढ़ सकती है।

सांसों की दुर्गंध दूर करने वाले घरेलू नुस्खे (Home remedies to get rid of bade breath)

रोजाना चबाएं सौंफ

माउथफ्रेशनर के तौर पर पसंद किए जाने वाले सौंफ के बीज  मुंह की बदबू से राहत दिलाने वाला सबसे सस्ते और सबसे कारगर उपायों में से एक है। सौंफ में एंटी-बैक्टेरियल तत्व पाए जाते हैं जो मुंह के बैक्टेरिया को खत्म करते हैं जिससे सांस की बदबू और दांतों की कैविटी बढ़ाने वाले बैक्टेरिया से राहत मिलती है। नतीजतन, मुंह की दुर्गंध कम होती है। इसके साथ ही सौंफ चबाने से  दातों के बीच फंसे भोजन के कणों को भी साफ करना आसान होता है।  सौंफ का सेवन इस प्रकार से किया जा सकता है-

  • भोजन करने के बाद 2-3 चम्मच कच्ची सौंफ के दाने चबा सकते हैं।
  • दिन में 2-3 बार सौंफ के दानों को पानी के साथ उबालकर उसकी चाय पीएं।
  • भोजन के बाद मीठा खाने की इच्छा हो तो मिश्री या गुड़ के साथ सौंफ के कच्चे दाने चबाए जा सकते हैं।

माउथवॉश का करें इस्तेमाल

रोज सुबह ब्रश करने के बाद अच्छी तरह जीभ की सफाई करें। फिर, माउथवॉश से गरारे करें।  इन तरीकों से सांसों की बदबू की समस्या कम होगी। हालांकि, बाजार में अलग-अलग  प्रकार के माउथवॉस मिलते हैं लेकिन किसी भी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले अपने डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।

दालचीनी की चाय

रोज सुबह ब्रश करने के बाद दालचीनी की चाय पीने से भी दांतों की बदबू से राहत मिलती है। दरअसल, इस मसाले में सिन्नमिक एल्डिहाइड नाम का एक तत्व पाया जाता है जो सांसों की बदबू बढ़ानेवाले बैक्टेरिया को खत्म करता है।  इसी तरह दालचीनी को पानी के साथ उबालकर उस पानी से गरारे भी कर सकते हैं। इस तरह भी सांस की बदबू की समस्या से आराम मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source