गर्मियों में एसिडिटी से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, पेट की जलन और गर्मी से तुरंत मिलेगी राहत

Home Remedies For Acidity In Summer: गर्मियों में एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : April 17, 2024 9:01 AM IST

How To Get Rid Of Acidity: गर्मी के मौसम में लोगों को पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इस दौरान पेट की गर्मी बढ़ जाती है, जिससे पाचन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इन दिनों में अधिकतर लोग गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं। इनमें से एसिडिटी की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। एसिडिटी होने पर सीने में जलन, खट्टी डकार और मितली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, पेट भरा-भरा लगता है और कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से राहत नहीं मिल पाती है। ऐसे में, आप चाहें तो एसिडिटी से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मियों में एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं (Home Remedies For Acidity In Hindi)।

सौंफ

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सौंफ कारगर होती है। यह पाचक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ावा देकर पाचन को दुरुस्त करने में मदद करती है। इससे  गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाकर पी सकते हैं या इसे सीधे तौर पर चबाकर खा सकते हैं।

पुदीना

एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों को रामबाण माना जाता है। इसमें कूलिंग इफेक्ट होता है, जिससे सीने में जलन और पेट की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं, तो पुदीने की पत्तियों को चबाकर खाएं। इसके अलावा, आप चाहें तो पुदीने की चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी

गर्मियों में नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

छाछ

गर्मियों में छाछ पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। यह गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा रखता है और एसिडिटी से राहत दिला सकता है।

खरबूजा

खरबूजे की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।