Digestion Home Remedy : देसी नुस्खों से पाएं Acidity की परेशानियों से छुटकारा, पेट की हर एक समस्या झट से होगी दूर

Acidity Home Remedies : घर पर मौजूद चीजों से आप एसिडिटी की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 25, 2023 1:06 PM IST

Gastric Home Remedies : पेट में गैस, एसिडिटी, अपच, दर्द की समस्या काफी आम होती है। हम में से अधिकतर लोग इस तरह की परेशानी से कभी न कभी जरूर परेशान होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे के प्रमुख कारण क्या हैं? पेट में किसी भी तरह की गड़बड़ी का सबसे प्रमुख कारण अनियमित खानपान, फलों और सब्जियों का कम मात्रा में सेवन, अत्यधिक शुगर का सेवन, फैटयुक्त आहार का अधिक सेवन ( Acidity causes ) होता है। इस तरह के आहार से आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। इसकी वजह से पेट में गड़बड़ी शुरू हो जाती है। अगर आप भी पेट में एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके लिए आपको अपने खानपान में सुधार की जरूरत होती है। इसके साथ ही पेट में एसिडिटी की परेशानी को कम करने के लिए आप कई घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको पेट में एसिडिटी की परेशानी को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

घर की इन चीजों से एसिडिटी से पाएं छुटकारा - Home Remedies for Acidity and Gas Problem

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

पाचन के लिए गुड़ है फायदेमंद ( Jaggery is beneficial for digestion )

पेट में एसिडिटी की परेशानी को दूर करने के लिए गुड़ का सेलन करें। गुड़ पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, गुड़ में फाइबर की अधिकता होती है, जो एसिडिटी की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह मैग्नीशियम का भी अच्छा स्त्रोत है, जो पाचन संबंधी विकार को दूर कर सकता है। अगर सर्दियों में आप पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गुड़ आपके लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

एसिडिटी दूर करे छाछ ( Buttermilk Cure acidity Problems )

एसिडिटी की परेशानियों के लिए छाछ काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपके पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही यह एक प्रोबायोटिक्स आहार है, जो गट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आपको खानपान में गड़बड़ी की वजह से पेट में एसिडिटी की शिकायत हो गई है, तो छाछ का सेवन करें। इससे काफी लाभ मिलेगा। बेहतर रिजल्ट के लिए आप छाछ में पुदीने की पत्तियों को मिक्स कर सकते हैं। 

पेट में गड़बड़ी दूर करे तुलसी की पत्तियां (basil leaves for stomach Upset)

पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए तुलसी की पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं। रोजाना तुलसी की पत्तियों का सेवलन करने से आप एसिडिटी को दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण पेट को ठंडक प्रदान कर सकता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाएं। इससे काफी लाभ होगा। 

पाचन दुरुस्त करने के लिए रोजाना पिएं गर्म पानी ( Drink warm water daily to improve digestion )

गर्म पानी पीने से आप एसिडिटी की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इससे पाचन संबंधी विकार दूर हो सकते हैं। इसके लिए रोजाना सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

एसिडिटी से राहत दिलाएसौंफ का पानी ( Fennel water gives relief from acidity )

एसिडिटी की परेशानियों को दूर करने के लिए सौंफ का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच सौंफ डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है। 

एसिडिटी की परेशानियों को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी कारण से अधिक बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source