आंखों की बिलनी (गुहेरी) को ठीक करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगी राहत

Eye Stye Home Remedies: आंखों की बिलनी (गुहेरी) को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 6, 2024 5:25 PM IST

Home Remedies For Eye Stye: आंखों की बिलनी या गुहेरी, पलकों पर होने वाला एक संक्रमण होता है। इसे अंग्रेजी में स्टाई (Stye) कहते हैं। यह पलकों पर ऊपर या नीचे फुंसी जैसा नजर आता है, जो काफी दर्दनाक होती है। इसकी वजह से आंखों में दर्द, सूजन और खुजली की परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब  आंखों की तेल ग्रंथियों में से किसी ग्रंथि में अवरुद्ध उत्पन्न होता है, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गंदगी, मेकअप तनाव और हार्मोनल परिवर्तन के कारण बिलनी की समस्या हो सकती है। आमतौर पर, बिलनी की समस्या कुछ दिनों में अपने आप ठीक होने लगती है। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आंखों की बिलनी को जल्दी ठीक करने में मदद मिल सकती है (Bilni Kaise Theek Kare)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

गर्म सिकाई करें

बिलनी के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप गर्म सिकाई कर सकते हैं। इससे प्रभावित क्षेत्र में रक्त प्रवाह बढ़ता है और पस को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप गर्म पानी में एक सूती कपड़े को भिगोएं और अच्छी तरह निचोड़ लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर पर 10 मिनट तक रखें। दिन में 2 से 3 ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

हल्दी और नारियल तेल का प्रयोग

बिलनी या गुहेरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। साथ ही, संक्रमण को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इस पेस्ट को आंखों की बिलनी पर लगाएं। इससे बिलनी की समस्या जल्द ठीक हो सकती है।

चंदन का लेप

आंखों की बिलनी को दूर करने के लिए आप चंदन का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह आंखों को ठंडक देता है और बिलनी को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप चंदन का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। करीब 20 मिनट लगे रहने के बाद पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल लगाएं

बिलनी या गुहेरी को ठीक करने में एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आंखों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, संक्रमण को रोकने में सहायक होता है। इसके लिए आप ताजे एलोवेरा जेल को लेकर बिलनी पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें।

ग्रीन टी का यूज करें

ग्रीन टी भी बिलनी की परेशानी को ठीक करने में प्रभावी साबित हो सकती है। यह संक्रमण को बढ़ने से रोकती है। साथ ही, आंखों में होने वाले दर्द, जलन और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकती है। इसके लिए ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में डालें। फिर इस घोल को 5 मिनट तक आंख की बिलनी पर लगाएं। इससे आपको बिलनी की समस्या में काफी आराम मिलेगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source