Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों के फटी-फटी सी रहती है स्किन, ये 5 घरेलू उपाय हैं बेहद असरदार, जरूर करें ट्राई

Home Remedies for Dryness: अगर सर्दियों में आपकी स्किन फटी-फटी रहती है तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे त्वचा को नमी मिलती है और निखार बढ़ता है।

सर्दियों के फटी-फटी सी रहती है स्किन, ये 5 घरेलू उपाय हैं बेहद असरदार, जरूर करें ट्राई

Written by Anju Rawat |Published : December 17, 2025 7:44 AM IST

Skin Dryness in Winters: सर्दियों में कम नमी और शुष्क हवाओं की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। इसकी वजह से स्किन फटी-फटी नजर आती है। इससे त्वचा पर रूखापन नजर आता है और स्किन बेजान हो जाती है। फटी हुई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप महंगे मॉइश्चराइजर के बजाय घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इनसे त्वचा का निखार बढ़ता है और स्किन की रंगत भी साफ होती है। अगर आप सर्दियों में त्वचा पर इन चीजों को अप्लाई करेंगे, तो इससे त्वचा का रूखापन दूर होगा और स्किन ग्लो करेगी। आइए, जानते हैं सर्दियों में फटी-फटी स्किन को कैसे ठीक करें?

एलोवेरा जेल

अगर सर्दियों में आपकी स्किन फटी-फटी सी रहती है, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मुलायम बनाता है और फटी हुई स्किन से छुटकारा दिलाता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे त्वचा पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा की जलन शांत होगी और फटी हुई स्किन भी धीरे-धीरे निकलने लगेगी।

नारियल तेल

नारियल तेल भी फटी हुई स्किन का इलाज करने में असरदार होती है। नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग और फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। आप रोज रात में सोते समय त्वचा पर नारियल तेल लगा सकते हैं। इससे त्वचा पर नमी बनी रहेगी और त्वचा मुलायम-कोमल बनेगी। नारियल तेल त्वचा की रंगत को भी साफ करता है।

Also Read

More News

शहद

शहद सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करता है। आप शहद को सीधे तौर पर शहद लगा सकते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते हैं और त्वचा का निखार बढ़ता है। इसके लिए आप 2 चम्मच शहद लें और इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इससे त्वचा की रंगत भी साफ होगी।

दूध की मलाई लगाएं

दूध की मलाई सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। आप 2 चम्मच दूध की मलाई लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होगी और निखार बढ़ेगा। दूध की मलाई लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे भी साफ होते हैं। आप रोज रात में चेहरे पर दूध की मलाई लगा सकते हैं। दूध की मलाई त्वचा को मुलायम, कोमल और चमकदार बनाता है।

बादाम का तेल

फटी-फटी स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप एक चम्मच बादाम का तेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 2-3 मिनट तक चेहरे की मालिश करें और फिर रातभर ऐसे ही छोड़ दें। सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें। बादाम का तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है और ड्राई स्किन को दूर करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।