हर्निया के तेज दर्द से छुटकारा दिला सकते है ये देसी नुस्खे, ऐसे किया प्रयोग तो होगा जबरदस्त लाभ

Home Remedies for Hernia: हर्निया पेट से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिससे हमारी आंत बुरी तरह प्रभावित होती है। इस रोग में व्यक्ति को दर्द बेहद खतरनाक होता है। आइए जानते हैं हर्निया से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय..

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Published : March 8, 2024 5:46 PM IST

आज बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण बहुत से लोगों के पेट संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसी तरह की समस्याओं में शामिल है 'हर्निया'। बहुत अधिक समय तक काम के कारण खड़े रहना, बहुत अधिक वजन उठाना, लंबे समय तक कब्ज रहना ये कुछ ऐसे कारण हैं जो हर्निया के कारण बन जाते हैं। हर्निया से पीड़ित व्यक्ति को बहुत अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है। हालांकि डॉक्टर से परामर्श करने पर हर्निया का इलाज ज्यादातर सर्जरी बताया जाता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपके दर्द को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं।

हर्निया के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Hernia)

एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice for Hernia)

पेट दर्द और एसिडिटी के लिए तो आपने अक्सर एलोवेरा जूस का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट में बनने वाले एसिड के कारण भी हर्निया का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए आपको एलोवेरा जूस का सेवन पेट संबंधी विकारों को दूर करने के लिए जरूर करना चाहिए। सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से आपको हर्निया के दर्द में काफी राहत मिल सकती है।

बर्फ की सिकाई (Ice massage for Hernia)

हर्निया से पीड़ित व्यक्ति को पेट दर्द और पेट में सूजन का सामना करना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए आपको दर्द वाले स्थान की बर्फ से सिकाई करनी चाहिए। यह बर्फ की सिकाई आपको कॉन्ट्रैक्शन ट्रिगर को बढ़ा सकती है। जिसके कारण हमें हर्निया में होने वाले दर्द में काफी लाभ होता है।

अदरक (Ginger for Hernia)

पेट संबंधी तमाम तरह के रोगों को दूर करने के लिए आपको अदरक के रस का सेवन जरूर करना चाहिए। यदि आप हर्निया के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अदरक का सेवन करना चाहिए। अदरक में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हमारी सूजन को खत्म करने का काम करते हैं। जिससे दर्द में काफी राहत मिलती है।

मुलेठी (Mulethi for Hernia)

पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं से निजात पाने में मुलेठी एक काफी कारगर उपाय है। मुलेठी का काढ़ा आपकी गैस्ट्रिक इंफ्लेमेशन को दूर करने में काफी मदद करता है। इसके लिए आप मुलेठी को 1 कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। इस काढ़े का सेवन रोजाना करने से आपको हर्निया के दर्द में काफी राहत मिल सकती है।

हर्निया से बचाव के आसान उपाय (Precaution in Hernia)

  1. हर्निया से बचाव के लिए आपको एक बैलेंस डाइट लेनी चाहिए।
  2. हर्निया से बचाव के लिए आपको गैस्ट्रिक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
  3. हर्निया से बचाव के लिए आपको अपने वजन को कंट्रोल करने की जरूरत है।
  4. हर्निया से बचाव के लिए आप किसी भी तरह के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. हर्निया से बचाव के लिए आपको खाने के बाद वॉक जरूर करनी चाहिए।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्कीय सलाह देना नहीं है। किसी भी नुस्खे को प्रयोग करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।