Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह उठते ही होती है गले में खराश? तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Sore Throat Home Remedies: अगर आपको सुबह उठने के बाद गले में खराश होती है, तो इससे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

सुबह उठते ही होती है गले में खराश? तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Written by priya mishra |Published : January 8, 2024 9:05 AM IST

Home Remedies For Sore Throat: भारत के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इस दौरान बढ़ते कोहरे और प्रदूषण के कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में अक्सर लोग खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। खासकर सुबह के समय लोगों को गले में खराश और दर्द जैसी दिक्कतें होती हैं। कई बार यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि व्यक्ति को बोलने में भी तकलीफ होने लगती है। अगर आपको भी सुबह के समय गले में खराश परेशान कर रही है, तो इससे तुरंत आराम पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं गले की खराश से राहत पाने के कुछ आसान आसान घरेलू उपाय -

नमक के गरारे

नमक के पानी से गरारे करने से गले की खराश और दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पानी का एक घूंट लें और 10-15 सेकंड के लिए गरारे करें। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको काफी हद तक राहत मिल जाएगी।

शहद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो गले की खराश, दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। शहद का सेवन करने से गले में जमा बलगम ढीला होकर बाहर निकल जाता है, जिससे खराश और खांसी की समस्या से आराम मिलता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको जल्द लाभ मिलेगा।

Also Read

More News

लौंग

लौंग एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से गले की खराश और  सर्दी-खांसी की समस्या भी कम हो सकती है। सुबह गले में खराश होने पर 1-2 लौंग चबाएं। इसके अलावा, आप लौंग को पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

मुलेठी

गले की खराश को दूर करने के लिए मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश और दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आप मुलेठी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

काढ़ा

गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए आप काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसमें कई ऐसे मसालों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो गले की संक्रमण के दूर करने में प्रभावी होते हैं। काढ़ा बनाने के लिए आप एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें तुलसी, लौंग, अदरक और दालचीनी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे कप में छान लें। इसमें थोड़ा सा गुड़ या शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह के समय गले की खराश से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।