
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 2, 2023 4:27 PM IST
Remedies for white hair: बाल सफेद होना एजिंग का एक सामान्य संकेत है, लेकिन आजकल देखा जा रहा है कि कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लग जाते हैं। कम उम्र में बालों के सफेद होने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनमें स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ बीमारियां, पोषक तत्वों की कमी और खराब लाइफस्टाइल आदि शामिल हैं। अधिकतर मामलों में सफेद हुए बालों को फिर से परमानेंट काले करना संभव नहीं है। ऐसे में सिर्फ हेयर कलर या डाई ही आखिरी हथियार बच पाता है। लेकिन कलर और डाई की मदद से बालों को काला किया जा सकता है, लेकिन इनसे कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर बाल काले करने के लिए भी कोई घरेलू नुस्खा मिल जाए तो साइड इफेक्ट्स से बचा जा सकता है। इस लेख में हम आपको बाल काले करने के एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से सफेद हुए बालों को घर पर ही काला किया जा सकता है।
अगर आपको भी समय से पहले ही सफेद बाल होने लगे हैं, तो इस लेख में हम आपको लिए खास प्रकार के 2 औषधीय तेल लेकर आए हैं, जिनकी मदद से बालों को फिर से काला किया जा सकता है। कलौंजी और ऑलिव ऑयल दोनों तेलों को मिक्स करके इस्तेमाल करने के कम उम्र में सफेद हुए बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। कलौंजी के तेल में कई खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ बालों को सफेद होने से रोकते हैं बल्कि पहले से सफेद हुए बालों को फिर से काला करने की क्षमता भी रखते हैं। ठीक इसी प्रकार ऑलिव ऑयल में मौजूद तत्व भी बालों को काला करने में मदद करते हैं।
सफेद हुए बालों को काला करने के लिए कलौंजी और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और इसमें आपको किसी खास नुस्खे की आवश्यकता नहीं है। आपको सबसे पहले एक बड़ा चम्मच कलौंजी का तेल और छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल लेना है। इन दोनों तेलों को किसी छोटे बर्तन में डालें और हल्की सी आंच लगाएं। ध्यान रहे आपको इन्हें ज्यादा गर्म नहीं करना है। हल्का सा गर्म करें और अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद आप इसे अपने बालों में लगा सकते हैं।
कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो ये नुस्खा आपके बालों को काला करने में इतने अच्छे से काम नहीं कर पाएगा। चलिए जानते हैं कलौंजी और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है -