
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 21, 2023 3:19 PM IST
Urine sensation and burning : शरीर में पानी की कमी या फिर अन्य कारणों से पेशाब करने के दौरान कुछ लोगों को काफी तेज जलन और दर्द का अनुभव होता है। यह परेशानी संक्रमण के कारण भी हो सकती है। यूरिन में जलन और दर्द की परेशानी को डिस्युरिया कहते हैं। डिस्युरिया से ग्रसित मरीजों को पेशाब करते समय यूरिनल मार्ग में काफी जलन और दर्द होता है। इस तरह की परेशानी महिला और पुरुष दोनों में हो सकता है। यह 18 साल से 50 उम्र तक के लोगों में काफी आम है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं पेशाब में जलन और दर्द होने पर क्या करें?
पेशाब में दर्द और जलन की परेशानी कई कारणों से हो सकती है। इसमें कुछ प्रमुख कारण निम्न हो सकते हैं, जिसमें मूत्रमार्ग में संक्रमण (यूटीआई), किसी तरह की दवा का सेवन, शरीर में पानी की कमी, वजाइनल इन्फेक्शन, केमिकल, गंदगी इत्यादि हो सकता है। घरेलू उपायों की मदद से आप पेशाब के जलन को शांत कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको गंभीर समस्या हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।
पेशाब में जलन का कारण शरीर में पानी की कमी और वायरल बैक्टीरियल हो सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से इस परेशानी को कम कर सकते हैं, जैसे-
पेशाब करने के दौरान अगर आपको काफी दर्द और जलन हो रहा है, तो इस स्थिति में नींबू आपके लिए कारगर हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 नींबू का रस, 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। अब इस पानी का सेवन करें। नियमित रूप से कुछ दिनों को इस पानी का सेवन करने से पेशाब में जलन को शांत किया जा सकता है।
पेशाब में जलन की परेशानी से राहत पाने के लिए खीरा काफी कारगर हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 कप खीरे का जूस लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण का दिन में दो बार सेवन करें। इससे पेशाब की जलन शांत हो सकती है।
पेशाब में होने वाली जलन की परेशानी को शांत करने के लिए आप सेब का सिरका प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स कर लें। अब इस पानी को खाली पेट पिएं। दिन में दो से तीन बार इस तरह सेब का सिरका लेने से आप पेशाब में जलन और दर्द को शांत कर सकते हैँ।
पेशाब में दर्द और जलन को शांत करने के लिए आप इन नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।