जांघ पर स्ट्रेच मार्क्स से हो रही है शर्मिंदगी, इन उपायों से कुछ ही दिनों में दूर करें स्ट्रेच मार्क्स

Stretch Marks in Thigh : जांघ पर स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं असरदार नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 23, 2023 10:05 AM IST

Stretch Marks in Thigh : शरीर का वजन बढ़ने पर कई हिस्सों में स्ट्रेच मार्क हो जाते हैं। वहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान भी स्ट्रेच मार्क्स आना सामान्य है। प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं के पेट के ऊपर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते है। वहीं, कई बार स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी जांघ के आस-पास भी नजर आती है। ऐसे में शॉर्ट्स पहनना काफी मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को कम करना बहुत ही जरूरी है। जांघ के स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से उपायों के बारे में-

जांघ के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के आसान से उपाय

बादाम और नारियल का तेल

जांघ के स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप बादाम तेल और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सोने से पहले अपनी हथेली पर 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच बादाम का तेल लें। अब इस तेल को मिक्स करके अपने जांघ पर लगाकर करीब 5 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे छोड़ दें। इससे स्किन की खुजली और रैशेज से भी छुटकारा मिलेगा। रोजाना इस तरह बादाम और नारियल तेल के प्रयोग से स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी दूर हो सकती है। 

चीनी और नींबू के रस का मिश्रण

जांघ पर स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कम करने के लिए आप नींबू और चीनी का मिश्रण लगा सकते हैं। इस परेशानी के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में आधा चम्मच चीनी लें। इसमें 1 नींबू का रस डालें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने जांघ पर लगाकर कुछ देर तर स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद जांघ को नॉर्मल पानी से धो लें। अब स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए आप नींबू या फिर चीनी का प्रयोग करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स की समस्याएं कम होंगी। 

बेबी ऑयल से हटाएं स्ट्रेच मार्क्स

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कम करने के लिए आप बेबी ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए नहाने से पहले जांघ के स्ट्रेच मार्क्स पर बेबी ऑयल लगाकर कुछ मिनटों के लिए मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से नहा लें। रोजाना इस तरह से स्ट्रेच मार्क्स पर बेबी ऑयल का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो सकती हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स हटाए ऑर्गन ऑयल 

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कम करने के लिए आप ऑर्गन ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। ऑर्गन ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है। साथ ही यह विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी कम हो सकती है। इसका प्रयोग नहाने से पहले करें। इसके बाद सूती कपड़े की मदद से अपने स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित हिस्से को पोछ लें। धीरे-धीरे इस तेल के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को कम करने के लिए आप इन नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन नुस्खों में से किसी भी चीज से एलर्जी की शिकायत है तो इन सामाग्री का प्रयोग न करें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source