Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए क्या करें? जानें 4 घरेलू उपाय

Home Remedies to Remove Pimples in Hindi: मुंहासे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। अगर आप भी मुंहासों से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए क्या करें? जानें 4 घरेलू उपाय

Written by Anju Rawat |Updated : March 15, 2025 10:26 AM IST

Pimples Hatane ke Liye Gharelu Upay: मुंहासे त्वचा की एक आम समस्या है। यह तब होती है, जब स्किन पोर्स में तेल और डेड स्किन सेल्स बंद हो जाते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर फुंसियां, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स बनने लगते हैं। वैसे तो आमतौर पर किशोरावस्था में मुंहासों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन, खराब खान-पान, गलत लाइफस्टाइल और तनाव की वजह ज्यादातर लोग मुंहासों से परेशान रहते हैं। मुंहासे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। इसलिए अक्सर लोग मुंहासों को मिटाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, कई बार ब्यूटी प्रोडक्ट्स मुंहासों की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए आप चाहें तो मुंहासे मिटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं।

चेहरे से पिंपल्स कैसे हटाएं?- Chehre se Pimples Kaise Hataye

vitamin e aloe vera

1. चेहरे पर एलोवेरा लगाएं- Aloe Vera to Remove Pimples

अगर आप चेहरे के मुंहासों से परेशान हैं, तो एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो मुंहासों की सूजन को कम करते हैं। आप एक फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे पूरी रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है।

Also Read

More News

rose water for pimples

2. गुलाब जल लगाएं- Rose Water to Remove Pimples

गुलाब जल भी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है। अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है, तो आप मुंहासे मिटाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। चेहरे के मुंहासे मिटाने के लिए भी आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा की जलन और इरिटेशन को शांत करता है। आप गुलाब जल का इस्तेमाल टोनर या क्लींजर के रूप में कर सकते हैं। गुलाब जल लगाने से मुंहासों और पिंपल्स से पूरी तरह से छुटकारा मिल सकता है।

vegetables juice for pimples

3. सब्जियों का जूस पिएं- Vegetables Juice to Cure Pimples

सब्जियों का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना सब्जियों का जूसपिएंगे, तो इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलेगा। सब्जियों का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में जमी सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। अगर आप लगातार 1-2 महीने तक सब्जियों का जूस पिएंगे, तो मुंहासों से छुटकारा मिलेगा। आप चुकंदर, गाजर, आंवला, पालक, धनिया, लौकी, खीरा आदि सब्जियों से बना जूस पी सकते हैं। जूस शरीर और त्वचा को हाइड्रेट भी करता है। साथ ही, ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें।

sunscreen for pimples

4. सनस्क्रीन जरूर लगाएं

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हमें प्रॉपर स्किनकेयर भी जरूर करना चाहिए। आपको चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करना चाहिए। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। अगर आप चेहरे पर नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाएंगे, तो मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सनस्क्रीन का चुनाव कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।