• हिंदी

महिलाओं को पीरियड्स में रैशेज होने पर होती है बहुत ज्यादा परेशानी, इन नुस्खों से तुरंत पाएं आराम

महिलाओं को पीरियड्स में रैशेज होने पर होती है बहुत ज्यादा परेशानी, इन नुस्खों से तुरंत पाएं आराम

महिलाओं को हर महीने पीरिड्स के कारण न जाने कितना दर्द और परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इन सब के अलावा एक ओर परेशानी है वो रैशेज की है जिसकी वजह से जलन और सूजन भी आ जाती है, तो आज हम आपको इन रैशेज से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय बताने वाले है। जिसके इस्तेमाल से आपको इन रैशेज से बहुत जल्द आराम मिलेगा।

Written by TheHealthSite Web Desk |Updated : October 2, 2023 8:01 AM IST

Period Rash Remedies: महिलाओं के लिए हर महीने पीरियड्स से होना बहुत जरूरी होता है, लेकिन साथ ही हर महीने महिलाओं को इसके कारण कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है और कुछ महिलाओं के लिए ये किसी फोबिया से कम नहीं होते हैं, क्योंकि इसके कारण महिलाओं के पेट में दर्द होना, मूड स्विंग, कमर में दर्द होना, और न जाने कितनी परेशानियों से गुजरना पड़ता है और साथ ही इस समय लड़कियों को आराम भी नहीं मिलता है, जिसके कारण लड़कियां ओर ज्यादा चिड़चिड़ी सी हो जाती हैं। इन सभी समस्याओं के अलावा एक ओर समस्या है, वो है पैड लगाने के कारण होने वाली रैशेज की समस्या, जिसकी वजह से हमारी वजाइना के आस-पास की स्किन छील जाती है और इसके कारण वजाइना के आस-पास खुजली भी होती हैं, जिसकी वजह से बहुत परेशानी होती है। ऐसे में हमें अपने प्राइवेट पार्ट की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप इस रैशज की समस्या से राहत पा सकते हैं।

पीरियड्स में रैशेज से राहत पाने के उपाय

बर्फ लगाएं

पीरियड्स के कारण रैशेज पर जलन और सूजन होना आम बात है, इससे राहत पाने के लिए आप जब भी पैड बदलें, तो सबसे पहले उस एरिया को अच्छे से साफ कर ले, फिर साफ करके कॉटन के कपड़े के एक टुकड़े में आइस क्यूब को लपेटकर पीरियड्स रैशज के आस-पास लगाएं। ऐसे करने से आपको बहुत अच्छा महसूस होगा साथ ही जलन और दर्द से भी तुरंत आराम मिलेगा। आप दिन में एक से दो बार ऐसा कर सकते हैं।

नारियल तेल

पीरियड्स के कारण होने वाले रैशेज से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रैशेज पड़ने का कारण आपका लंबे समय तक पैड न बदलना हो सकता है, जिसकी वहज से प्राइवेट पार्ट के पास जांगों के पास लाल रंग के निशान पड़ जाते है और इसकी वहज से जलन सी होने लगती है, आपको इससे बचने के लिए सबसे पहले दिन में कम से कम 2 से 3 घंटे में पैड जरुर बदलना चाहिए और रात को सोते समय अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छे से धोकर साफ करके कॉटन से आस-पास के एरिया में नारियल का तेल लगाएं। नारियल तेल के इस्तेमाल से आपको इन रैशेज से राहत पाने में बहुत मदद मिलेगी।

Also Read

More News