Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Remedies for Leg Pain: आधुनिक समय में पैरों में दर्द की परेशानी काफी आम हो चुकी है। कई लोगों को पैरों में दर्द काफी ज्यादा होता है, जिसकी वजह से उन्हें पेनकिलर का सहारा लेना पड़ सकता है। लेकिन पेन किलर से शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। ऐसे में पैरों में दर्द की परेशानी को कम करने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाएं। खासतौर पर अगर सामान्य कारणों जैसे- एक्सरसाइज, ज्यादा चलना, खड़े रहने की वजह से पैरों में दर्द की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में घरेलू उपाय आपके लिए प्रभावी हो सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में पैरों में दर्द की परेशानी को कम करने के कुछ आसान से घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं पैरों में दर्द की परेशानी कैसे कम करें?
पैरों में दर्द की परेशानी काफी सामान्य है। इस परेशानी को कम करने के लिए पेन किलर खाने के बजाय घरेलू नुस्खों को आजमाएं। आइए जानते हैं पैरों में दर्द की परेशानी कम करने के असरदार उपाय क्या है?
पैरों में दर्द की परेशानी अगर काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में बर्फ से सिंकाई करें। बर्फ से सिंकाई करने से आपके पैरों की दर्द कम हो सकती है। साथ ही यह सूजन और लालिमा को भी कम कर सकता है। इसके लिए 1 सूती कपड़ा लें। इसमें बर्फ के कुछ टुकड़ों को लपेटकर अपने पैरों की 5 मिनट तक सिंकाई करें। इससे दर्द से आराम मिल सकता है।
पैरों में दर्द की परेशानी को कम करने के लिए तेल से मसाज करना प्रभावी हो सकता है। मसाज के लिए आप सरसों तेल, ऑलिव ऑयल इत्यादि का प्रयोग कर सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों के दिनों में पैर में दर्द होने पर इन ऑयल से मसाज करें। इससे दर्द से काफी हद तक आराम मिलेगा।
पैरों में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में मौजूद गुण दर्द और सूजन को कम करने में प्रभावी होते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला दूध पिएं। इससे पैरों में दर्द की परेशानी कम की जा सकती है।
पैरों में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए योगासन का सहारा लिया जा सकता है। यह आपके पैरों में ब्लॉकेज की परेशानी को दूर कर सकता है, जिससे दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही योग करने से आपका बॉडी डिटॉक्सिफाई हो सकता है।
पैरों में दर्द की समस्या अगर काफी ज्यादा हो रही है तो इस स्थिति में नमक का पानी आपके लिए असरदार हो सकता है। इसके लिए एक बाल्टी में हल्का सा गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच नमक डालें। इसके बाद अपने पैरों को इस पानी में करीब 10 मिनट के लिए डालकर रखें। इससे पैरों में दर्द की समस्या दूर हो सकती है।
पैरों में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।