कान में दर्द के साथ-साथ निकल रहा है पस? इन आसान से घरेलू उपायों से मवाद से मिलेगा छुटकारा

Kaan se Mawad Aana : कान से पस या फिर मवाद निकलने की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 22, 2023 10:30 AM IST

Ear Discharge : हर एक व्यक्ति को कभी न कभी स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोगों को हाथ में दर्द, पैर में दर्द, कान में दर्द और कमर में दर्द जैसी परेशानियां बनी रहती हैं। इस तरह की समस्याएं सामान्य हैं, लेकिन अगर इस तरह की समस्याएं लंबे समय तक परेशान करे तो तुरंत डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है, ताकि बीमारियों की गंभीरता को समय पर कम किया जा सके। हम में से कई ऐसे लोग हैं जिन्हें कभी न कभी कान में दर्द महसूस हुआ होगा।

कान में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कान में पानी चला जाना, कान में कुछ कीट चले जाना, संक्रमण इत्यादि हो सकते हैं। लेकिन कई बार कान में दर्द के साथ-साथ मवाद भी निकलना शुरू (kaan se mawad aana) हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है, ताकि कान में होने वाली परेशानी का जल्द से जल्द इलाज किया जा सके। इसके साथ ही आप कान में मवाद निकलने की परेशानी का इलाज कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी (kaan me pas ka ilaj) कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कान में पस निकलने का (Ear Discharge Remedies) घरेलू इलाज बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

कान में पस निकलने का घरेलू उपचार क्या है? - Remedies for Ear Discharge

कान से पस की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

लहसुन और सरसों का तेल

लहसुन और सरसों तेल की जोड़ी आपको कई तरह की परेशानियों से राहत दिलाने में प्रभावी होती है। मुख्य रूप से अगर आप कान में पस की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह आपके लिए दवा के समान है। इसका प्रयोग करने के लिए 2 चम्मच सरसों तेल लें। अब इसमें 4 से 5 लहसुन की कलियों को छीलकर डालें और तेल को गर्म करें। इसके बाद तेल को ठंडा करें, जब तेल हल्का गुनगुना रह जाए तो इसकी कुछ बूदों को कान में डालें। कुछ दिनों तक इसका प्रयोग करने से कान से मवाद या पस निकलना बंद हो सकता है।

तुलसी का रस है प्रयोगी

कान से पस या फिर मवाद निकलने की परेशानी को दूर करने के लिए आप तुलसी के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 10 से 15 तुलसी की पत्तियां लें। अब इन पत्तियों को अच्छी तरह से कुचल लें। इसके बाद इससे रस निकाल लें। अब इस रस को अपने कान में दिन में दो बार डालें। इससे आपको दर्द से भी आराम मिलेगा। साथ ही पस निकलने की परेशानी भी दूर हो सकती है।

पुदीने की पत्तियों का रस

कान से दर्द या फिर पस निकलने की परेशानी को दूर करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को मसलकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इसकी 2 से 3 बूंदों को अपने कान में डालें। रोजाना इस तरह पुदीने की पत्तियों का रस कान में डालने से आप पस निकलने की परेशानी को दूर कर सकते हैं। 

कान से पस निकलने की समस्या को दूर करने के लिए आप इन आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source