Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सूखी खांसी के लिए दवाओं से भी ज्यादा असरदार हैं ये घरेलू  नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

Dry Cough Home Remedies: सूखी खांसी से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सूखी खांसी के लिए दवाओं से भी ज्यादा असरदार हैं ये घरेलू  नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

Written by priya mishra |Updated : August 24, 2024 7:31 PM IST

Home Remedies For Dry Cough: मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या लोगों को परेशान करने लगती है। बदलते मौसम में अधिकतर लोग बलगम वाली खांसी से परेशान रहते हैं। लेकिन कई बार किसी वायरल संक्रमण या एलर्जी के कारण सूखी खांसी भी हो सकती है। इसके अलावा, प्रदूषण से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक कई चीजें सूखी खांसी का कारण बन सकते हैं। आमतौर पर, सूखी खांसी रात में सोते समय ज्यादा परेशान करती है, जिससे बार-बार नींद डिस्टर्ब होती रहती है। कई बार खांसते-खांसते व्यक्ति को पेट और पसलियों में दर्द होने लगता है। ऐसे में, इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइओं और सिरप का सहारा लेते हैं। लेकिन फिर भी खांसी ठीक नहीं होती है। अगर आप भी लंबे समय से सूखी खांसी की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको सूखी खांसी के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं -

शहद

सूखी खांसी की समस्या में शहद रामबाण इलाज है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी मौजूद गुण होते हैं, जो खांसी और गले की जलन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से आपको जल्द आराम महसूस होगा।

अदरक

सूखी खांसी की समस्या में अदरक का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूखी खांसी और गले की खराश की समस्या से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आप अदरक का एक टुकड़ा काटकर उसमें एक चुटकी नमक मिला लें। अब इसे मुंह में रखकर चूसते रहें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

Also Read

More News

हल्दी

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूखी खांसी को कम करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। इससे गले की सूजन कम होगी और खांसी से राहत मिल सकती है।

तुलसी और काली मिर्च की चाय

तुलसी और काली मिर्च में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूखी खांसी को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में  5-6 तुलसी के पत्ते और काली मिर्च डालकर उबाल लें। फिर इसे किसी कप में छान लें और इसमें शहद मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से आपको सूखी खांसी से जल्द राहत मिल सकती है।

नमक के पानी से गरारे

नमक के पानी से गरारे करने से सूखी खांसी को कम करने में मदद मिल सकती है। नमक वाला पानी फेफड़ों और श्वसन प्रणाली को साफ करता है। इससे गले की खराश और जलन से राहत मिल सकती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।