
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 15, 2023 5:06 PM IST
Stomach burning : गर्मियों में खानपान थोड़ा सा भी हैवी हो जाने पर पेट में काफी ज्यादा जलन, अपच और खट्टी डकार महसूस होती है। इसका कारण पेट की गर्मी है। इसका कारण पेट में एसिड बनना होता है, जो पेट में तरह-तरह की परेशानियों को उत्पन्न कर सकता है। पेट में जलन होने पर अक्सर समझ नहीं आता है कि क्या करें? अगर आप दवाएं लेते हैं, तो आपकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। बेहतर है कि आप पेट में जलन की परेशानी को कम करने के लिए किचन में मौजूद हर्ब्स का प्रयोग कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में बताएंगे, जिससे पेट में जलन की समस्या को शांत करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद हर्ब्स के बारे में-
पेट में जलन की परेशानी को शांत करने के लिए सौंफ का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में सौंफ आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है, जो आपके पेट को ठंडा रखने में प्रभावी है। नियमित रूप से सौंफ को पानी में भिगोकर खाने से आपके पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। यह पेट में होने वाली जलन, गैस और गर्मी को तुरंत शांत कर सकता है।
गर्मियों में पेट की गर्मी को शांत करने में इलायची फायदेमंद हो सकती है। किचन में रखी इलायची की तासीर ठंडी होती है, जो आपके पेट को ठंडा रख सकती है। साथ ही यह पेट में एसिड को भी कम कर सकता है। अगर आप पेट की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट इलायची जरूर चबाएंय़
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए पुदीने की पत्तियां फायदेमंद है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आप पेट की गर्मी को शांत करने में प्रभावी हो सकता है। गर्मियों में आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके पेट को ठंडक मिलती है।
खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाने से पेट में एसिड की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह पेट दर्द, जलन और एसिड को कम कर सकता है। साथ ही यह आपके खाने को पचाने में असरदार साबित हो सकता है। गर्मियों के दिनों में तुलसी की पत्तियों को चबाने से आपके शरीर को काफी लाभ होगा।
गर्मियों में पेट में जलन की परेशानी को कम करने के लिए आप इस हेल्दी हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।