दिवाली की मिठाइयां खाकर बढ़ गया ब्लड शुगर? घर पर रखी ये 4 चीजें एक ही दिन में कंट्रोल कर देंगी डायबिटीज

Diabetes home remedies: दिवाली की मिठाइयां खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, जिनका इलाज कुछ देसी तरीकों से कम कर सकता है। अगर आपका ब्लड शुगर भी दिवाली के बाद बढ़ गया है, तो ये नुस्खे आपके काम आ सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 13, 2023 1:30 PM IST

Home remedies to lower blood sugar after diwali in hindi: दिवाली का पर्व बड़े व छोटे हर उम्र के लोगों के लिए उत्साह और खुशियां लेकर आता है। इस दौरान लोग खूब मिठाइयां खाते हैं। खूब मिठाइयां बांटने के कारण मार्केट में मिठाइयों का डिमांड बढ़ जाती और मिलावट वाली मिठाइयां आने लगती हैं। इन मिठाइयों का सेवन आपकी सेहत को कुछ न कुछ नुकसान तो पहुंचाता ही है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है और अगर दिवाली की मिठाई खाने के बाद आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ गया है या फिर डायबिटीज के लक्षण गंभीर होते जा रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको उन्हें कम करने के कुछ खास तरीकों के बारे में बताएंगे। यह लेख खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए ही है, जिनका दिवाली की मिठाइयां चखने के कारण ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ गया है।

1. मेथी के बीज (Fenugreek seeds for diabetes)

मेथी के बीजों में खास ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर के अवशोषित होने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे तेजी से ब्लड शुगर बढ़ नहीं पाता है। रात को एक चम्मच मेथी के बीज भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करें। रोजाना ऐसा करना आपके हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।

2. सेब का सिरका (Apple cider vinegar for diabetes)

हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सेब का सिरका भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। रोजाना रात को सोने से पहले 1 चम्मच सेब का सिरका आधा गिलास गुनगुने पानी में अच्छे से मिक्स कर लें। रात भर सेब का सिरका आपके शरीर में काम करता है, जिससे सुबह आपका खाली पेट ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल मिलता है।

3. एलोवेरा का रस (Aloe vera juice for diabetes)

हाई ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम करने में एलोवेरा के रस का सेवन भी किया जा सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। डायबिटीज के कारण हो रही जटिलताओं जैसे कब्ज व पाचन जैसी समस्याओं को कम करने के लिए भी एलोवेरा के जूस का सेवन किया जा सकता है।

4. दालचीनी (Cinnamon for Diabetes)

हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी का सेवन करना भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। सुबह या शाम के समय एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी दालचीनी डाल लें और अच्छे से मिक्स करने के बाद इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से यह डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है और साथ ही पेट से जुड़ी अन्य जटिलताएं भी कम होने लगती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source