शुगर लेवल बढ़ा है तो इन 5 घरेलू उपाय को जरूर आजमाएं, तुरंत नॉर्मल हो जाएगा शुगर लेवल

Home Remedies for Sugar Patients: अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो शुगर लेवल कम करने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 8, 2025 1:38 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Sugar Level Kaise Kam Kare: डायबिटीज एक आम समस्या है, जिससे आजकल कई लोग जूझ रहे हैं। डायबिटीज शरीर के कई अंगों को बुरी तरह से प्रभावित करता है। यह हृदय, रक्त वाहिकाओं, आंखों, किडनी और तंत्रिकाओं को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। आपको बता दें कि डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है। दरअसल, जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या शरीर इंसुलिन का प्रभावी तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है, तो डायबिटीज रोग हो सकता है। डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। जब ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए डायबिटीज का निदान होने के बाद दवाइयां लेनी बेहद जरूरी होती है। लेकिन, डायबिटीज और शुगर को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं शुगर को कम करने के घरेलू उपाय (Home Remedies to Reduce Sugar Level in Hindi)-

1. जौ का आटा खाएं

डायबिटीज रोगियों के लिए जौ का आटा बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपका ओवरवेट है, तो जौ के आटे का सेवन बेहद अच्छा हो सकता है। जौ का आटा वेट लॉस में भी मददगार होता है। जौ में घुलनशील फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो ग्लूकोज के अवशोषिण को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर भी कंट्रोल में रहता है। जौ के आटे की रोटी खाने से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नॉर्मल होता है। लेकिन, अगर आपका वजन कम है, तो जौ और गेहूं के आटे को मिलाकर रोटी बनाएं।

2. जामुन की गुठली का पाउडर

शुगर लेवल को कम करने के लिए जामुन का पाउडर भी बेहद असरदार होता है। आप जामुन की गुठलियों का पाउडर घर पर बना सकते हैं या मार्केट से ले सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप रोज सुबह गुनगुने पानी में जामुन का पाउडर मिलाकर ले सकते हैं। इससे ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलेगी। जामुन का पाउडर डायबिटीज रोगियों और हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

3. मेथी दाने

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो मेथी दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी दाने में घुलनशील फाइबर होता है, जो कार्ब्स को पचाने और अवशोषण को धीमा करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी में मेथी दानों को भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। आप चाहें तो मेथी के दानों को चबाकर भी खा सकते हैं। इससे आपका डाइजेशन भी बेहतर रहेगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

शुगर पेशेंट के लिए कौन सा आटा बेस्ट है?

शुगर पेशेंट के लिए जौ, बाजरा और रागी का आटा सबसे बेस्ट होता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो सिर्फ गेंहू के आटे की रोटी खाने से बचें। आप इसमें जौ या रागी का आटा मिक्स करके रोटी बना सकते हैं।

शुगर रोगियों को खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए?

शुगर रोगियों को खाना खाने के बाद सैर जरूर करनी चाहिए। सुबह और रात को खाना खाने के बाद तुरंत बैठना या लेटना नहीं चाहिए। 10-15 मिनट की वॉक जरूर करें।

शुगर के मरीजों को दूध कैसे पीना चाहिए?

जी हां, वैसे तो शुगर के मरीज दूध पी सकते हैं। लेकिन, इन लोगों को रात के समय दूध नहीं पीना चाहिए। दूध पीने से ब्लड शुगर का स्तर गड़बड़ा सकता है।

शुगर के पेशेंट को दिन में कितनी बार खाना चाहिए?

शुगर के पेशेंट को दिन में सिर्फ 2 बार खाना खाना चाहिए। अगर डायबिटीज रोगी तीन बार खाना खाएंगे, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। हालांकि, आपको ब्रेकफास्ट कभी स्किप नहीं करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source