होली के रंगों से बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे? इन घरेलू चीजों से बालों से साफ करें होली के रंग

बालों की जड़ों और स्कैल्प में बैठे रंग, गंदगी और केमिकल्स को साफ करने के लिए किचन में पायी जाने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 9, 2023 11:39 AM IST

Home remedies to clean Holi colors from hair: धमा-चौकड़ी और होली की मस्ती के बाद लोगों को जो चीज सबसे ज्यादा परेशान करती है वह है स्किन और बालों में लगे रंग को साफ करना। होली खेलने के बाद पानी-साबुन से नहाने के बाद भी कई बार होली के रंग (Colors of Holi) साफ नहीं होते। विशेषकर बालों की जड़ों में बैठे रंगों को साफ करने के लिए केवल शैम्पू काफी नहीं होता। होली के रंगों और गुलाल से कई बार बाल इतने डैमेज (Damage to hair from Holi colors)  हो जाते हैं कि उन्हें कटाना पड़ता है। लेकिन, बालों की जड़ों और स्कैल्प में बैठे रंग, गंदगी और केमिकल्स को साफ करने के लिए सिर की डीप क्लीनिंग (Deep Cleaning of hair) जरूरी है। सिर की त्वचा में बैठी इसी गंदगी को साफ करने के लिए आपके किचन में पायी जाने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आइए जानें कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय (Home remedies to clean Holi colors in hair) जिनमें नेचुरल चीजों की मदद से बालों में जमा होली के रंग, तेल और केमिकल्स को साफ किया जा सकता है। (ways to clean hair color from scalp in Hindi.)

बालों से होली के रंग साफ करने के घरेलू उपाय (How to clean Holi colors with natural ingredients )

दूध से बनाएं हेयर क्लींजर पैक (Hair cleaning with milk)

  • आधी कटोरी कच्चा दूध (raw milk)  लें। इसमें एक चम्मच विनेगर (Vinegar) मिलाएं। फिर इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन (Glycerin) मिला लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में सभी चीजें पलट दें। इस मिश्रण में अपनी जरूरतभर का शैम्पू मिलाएं।
  • सारी चीजों को मिक्स करें और इस मिश्रण से अपने सिर की त्वचा या स्कैल्प और बालों की मालिश करें।
  • 25-30 मिनट के लिए इस हेयर पैक को अपने सिर में लगा रहने दें और उसके बाद सिर को पानी से साफ करें।

एलो वेरा जेल से करें हेयर डिटॉक्स (Way to use Aloe Vera gel for cleaning hair color)

बालों को नमी देने के साथ-साथ स्किन को पोषण देने, स्कैल्प को क्लीन करने और बालों की कंडीनशनिंग के लिए एलो वेरा का इस्तेमाल सबसे अच्छा साबित हो सकता है। एलो वेरा जेल का इस्तेमाल करने से बाल साफ और शाइनिंग बनते हैं। होली के बाद सिर की त्वचा में बैठी गंदगी को साफ करने के लिए एक कटोरी एलो वेरा जेल लें और उससे स्कैल्प की मसाज करें। अब बालों में 15-20 मिनट के लिए एलो वेरा जेल लगाकर रखें और उसके बाद उसे साफ करें। अगर बाल और स्कैल्प ठीक तरह से साफ ना हों तो एक दिन बाद दोबारा इसी तरीके से सिर में एलो वेरा जेल लगाएं और सिर की सफाई करें। (how to apply aloe vera gel on hair to clean holi colors)

नींबू और दही का हेयर पैक (Curd and lemon juice for hair)

  • दही और नींबू का रस मिलाकर हेयर पैक बनाएं और इसे अपने बालों में लगाएं।
  • सिर की त्वचा में यह मिश्रण लगाएं और 30 मिनट बाद सिर को गुनगुने पानी से साफ करें।
  • इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से सिर की सफाई करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source